इंटरनेट डेस्क। किसी भी सीरिज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यो-यो टेस्ट को भारतीय टीम में चयन का मानक तय कर रखा है। अगर आपको टीम का हिस्सा बनना है तो आपको यो-यो टेस्ट पास करना ही होना भी तो आप अगर यह टेस्ट नही पास किये तो आपको टीम में शामिल नही किया जाएगा। अब खबर आ रही है जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की जाएगी। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को टीम में शामिल होने के लिए अपनी फिटनेस साबित करने के लिए यो-यो टेस्ट देना पड़ेगा।
खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है की हाल ही में एशिया कप में चोट के कारण ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल एशिया कप से बाहर हो गए थे। इसके बाद बीसीसीआई के फिटनेस टेस्ट यो-यो टेस्ट पर सवाल खड़े हो गए थे। कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें इंग्लैंड दौरे पर लॉड्र्स टेस्ट के दौरान भी खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि विराट इंग्लैंड दौरे से पहले भी यो-यो टेस्ट देकर ही भारतीय टीम में शामिल हुए थे।
अब खबर आ रही है की वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज में यो-यो टेस्ट देकर ही खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला राजकोट में चार अक्टूबर से खेला जाएगा। वहीं दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी- 20 सीरीज खेलेगी।
Herald