Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: नेशनल इवेंट में तम्बाकू चबाते पकड़े गये पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व शाहिद अफरीदी की गिनती दुनिया के सबसे के बेहतरीन ऑलराउंडर में की जाती है। पाकिस्तान में भी अफरीदी सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले क्रिकेटर हैं। वह हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते है। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है।

नेशनल इवेंट में खा रहे थे तम्बाकू

6 सितम्बर को पाकिस्तान में डिफेन्स डे मनाया जाता है। उस इवेंट में शाहिद अफरीदी ने भी शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर उसी इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहे है, इसमें साफ दिख रहा है कि अफरीदी अपने मुंह में रख तम्बाकू रख रहे हैं। उस इवेंट में अफरीदी के साथ कई पाकिस्तानी आर्मी के ऑफिसर भी बैठे दिख रहे हैं। इन सब के रहते हुए भी अफरीदी ने तम्बाकू अपने खा लिया। इस वीडियो को पत्रकार अली सलमान अल्वी ने सबसे पहले ट्विटर पर शेयर किया।

पहले दिख लिया आसपास

उस इवेंट में शाहिद अफरीदी के आसपास सैकड़ों लोग बैठे हुए थे। पूर्व ऑलराउंडर ने तम्बाकू मुंह में रखने से पहले आसपास वालों को देख लिया। उन्होंने सभी से बचते हुए इसे पाने मुंह में रखा। इसके बावजूद कैमरे में उनकी यह हरकत कैद हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया।

देखिए वीडियो:

 

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने शाहिद अफरीदी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। देखिए कुछ मजेदार ट्वीटस

The post वीडियो: नेशनल इवेंट में तम्बाकू चबाते पकड़े गये पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी appeared first on SportzWiki Hindi.