Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहरुख़ खान की टीम बनी सीपीएल चैंपियन, शाहरुख़ ने दी बधाई तो लोगों ने कही ये बात

कैरेबियन प्रीमियर लीग(सीपीएल) 2018 की चैंपियन शाहरुख़ खान की टीम ट्रिनबागो नाईट राइडर्स बनी. ड्वेन ब्रावो के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन दिखाया. फाइनल मुकाबला गुआना अमेज़न वारिएर्स के साथ खेला गया. ब्रायन लारा स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में ट्रिनबागो नाईट राइडर्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर चैंपियन का ख़िताब अपने नाम किया.

मैच में गुआना अमेज़न वारिअर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवरों में 147 रन बनाए. जिसके जवाब में 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए कोई मुश्किल नहीं हुई. टीम ने 17.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

जीत के बाद शाहरुख़ ने किया ट्वीट 

शाहरुख़ सीपीएल के इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद नहीं रह सके. जीत के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘काश मैं अपने लड़कों के पास पार्टी करने के लिए वहां होता. टीम को बधाई. ट्रिनबागो नाईट राइडर्स परिवार का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद.”

ट्वीटर पर प्रतिक्रियाएं 

The post शाहरुख़ खान की टीम बनी सीपीएल चैंपियन, शाहरुख़ ने दी बधाई तो लोगों ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.