खेल डेस्क। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली 15 सितंबर से दुबई में शुरू होने वाले एशिया कप में नहीं खेलेंगे। भारतीय चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को इस टूर्नामेंट के लिए आराम दिया गया है।
यूएस ओपन: जीत के लिए राफेल नडाल ने बहाया पसीना
विराट कोहली इस समय इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अभी तक चार मैचों में 486 रन बना चुके हैं। वह लम्बे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे थे। इसी को देखते हुए उन्हें इस टूर्नामेंट से आराम दिया गया है।
EngvInd : ऋषभ पंत ने चौथे टेस्ट मैच में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इन भारतीयों के नाम भी दर्ज हुए ये रिकॉर्ड
इस टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली के स्थान पर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है। संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टूर्नामेंट के लिए आज घोषित की गई 16 सदस्यीय टीम में एक मात्र नया चेहरा राजस्थान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद हैं। टीम में अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव को भी जगह दी गई है। मनीष पांडे अभी अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Ind v Eng: चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
राजस्थान के खलील अहमद ने अभी तक 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किए हैं। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 15 सितंबर को बांग्लादेश से होगा।
भारतीय टीम में दो विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक को चुना गया है। वहीं भारतीय टेस्ट टीम में शामिल ऋषभ पंत को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है।
अब इस भारतीय बॉक्सर के जीवन पर बनेगी फिल्म, किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिकपांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद।