Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : चहल ने मैच के दौरान कुछ किया ऐसा, जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों-पाकिस्तानियों का दिल

भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को एशिया कप का पांचवा लीग मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत की टीम ने पाकिस्तान की टीम को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया.

पाकिस्तान सिर्फ 162 रन पर हुई आउट 

टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजो के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और पाकिस्तान की पूरी टीम 43.1 ओवर में सिर्फ 162 रन पर ही आउट हो गई.

पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दो दहाई का आँकड़ा भी पार नहीं कर पाये. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा बाबर आजम ने 47 रन की पारी खेली. वहीं शोएब मलिक ने 43 रन की पारी खेली.

भारत के लिए केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 विकेट हासिल किये. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किये.

भारत ने आसानी से किया लक्ष्य हासिल 

Asia Cup: India beat Pakistan by 8 wickets

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उठी भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से 29 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली.

भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल पर दो महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए और अपने ग्रुप ए को भी टॉप किया हैं. भारतीय टीम के ग्रुप में पाकिस्तान और हांगकांग की टीम थी. हांगकांग की टीम तो बाहर हो गई हैं, लेकिन पाकिस्तान की टीम ने भी भारत के साथ सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं.

चहल ने जीता हिन्दुस्तानियों-पाकिस्तानियों का दिल 

भारतीय टीम के युवा स्पिनर युज्वेंद्र चहल ने इस मैच में कुछ ऐसा किया. जिसे उन्होंने करोड़ो हिन्दुस्तानियों व पाकिस्तानियों का दिल जीत लिया हैं. दरअसल, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ उस्मान खान के जुते के फीते बांधे थे. उनके इस काम की अब दोनों देशों में जमकर तारीफ हो रही हैं.

 

The post एशिया कप : चहल ने मैच के दौरान कुछ किया ऐसा, जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों-पाकिस्तानियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.