Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज में हार के बाद विराट कोहली को लग सकता है आईपीएल में भी ये बड़ा झटका

स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय टीम और उसके कप्तान विराट कोहली दोनों ही इन दिनों बहुत खराब दौर से गुजर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट सीरीज को 3-1 से गंवा चुकी है और अभी विराट की कप्तानी में टीम पांचवा टेस्ट मैच खेल रही है। टेस्ट सीरीज हारने के बाद भी विराट कोहली से मुसीबतों के बादल टल नहीं रहे है। जी हां, कोहली की परेशानी अभी कम नहीं हुई थी कि अब उन्हें आईपीएल में बड़ा झटका लग सकता है।



India vs eng : इशांत और बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने, इंग्लैंड ने पहले ही दिन खो दिए 7 विकेट

पांचवें टेस्ट मैच में एलिस्टर कुक ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

खबरे आ रही है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली से टीम की कप्तानी छीन ली है। आईपीएल के पिछले 11 सीजन में कप्तान कोहली के नेतृत्व में टीम ने कोई भी सीजन अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में अब उनकी कप्तानी को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे और कई तरह की बातें हो रही थीं। ऐसा में खबरें आ रही है कि विराट कोहली की जगह 2019 में टीम में कप्तानी एबी डीविलियर्स को सौंपी जाएगी।



ब्रायन लारा को पीछे छोड़ विराट कोहली ने रचा इतिहास, एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के नाम हुआ ये रिकॉर्ड, कपिल देव की बराबरी

हालांकि इस खबर पर आरसीबी ने साफ कह दिया है कि 2019 के सीजन में भी टीम के कप्तान विराट कोहली ही रहेंगे। फ्रेंजाइजी टीम ने विराट कोहली की कप्तानी छिनने की खबरों को महज अफवाह बताया है।



हालाँकि विराट ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और इतिहास में अपना नाम लिख दिया। कोहली ने शनिवार को अपने 18000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए और महान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा से आगे बढक़र ऐसा करने वाले सबसे पहले बल्लेबाज बन गए।



Herald