Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाइनल जीतकर टीम के साथ ये खिलाड़ी हुए मालामाल, इनाम में मिली इतनी धनराशि  

इंटरनेट डेस्क। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कल खेले गये भारत और बांग्लादेश के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की हैं। भारतीय टीम ने एशिया कप का ख़िताब 7वीं बार अपने नाम किया। साथ ही भारतीय टीम ने इस जीत के साथ एक नया इतिहास बनाया हैं। साथ ही अब की बार दुबई में हुए एशिया कप में जीतने वाली टीम को शानदार धनराशि दी साथ ही अन्य खिलाड़ियों जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया उनको भी अच्छी इनाम राशि दी गयी।

भारत और बांग्लादेश के बीच हुए कल फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के लिटन दास ने 117 गेंदों पर 121 रन की शानदार पारी खेली जिसकें लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया साथ ही 5000 डॉलर की राशि इनाम दिया। इसके अलावा भारतीय ओपनर शिखर धवन को मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया। साथ ही उन्हें इसके लिए 15,000 डॉलर इनाम में दी गयी साथ ही भारतीय टीम को 1,00,000 डॉलर मिले और उपविजेता टीम को 50,000 डॉलर मिले। इस मामलें में रोहित शर्मा भी पीछे नही उन्हें सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 5000 डॉलर का इनाम दिया गया।

कल भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 222 रन पर रोक दिया। बांग्लादेश की और से शानदार बल्लेबाजी करते हुए लिटन दास 117 गेंदों पर 121 रन, मेहीदी हसन मिराज ने 59 गेंद पर 32 रन बनाये। भारत ने आखरी गेंद पर मैच जीतकर कर ख़िताब पर कब्जा किया। भारत की और से रोहित शर्मा ने 48 रन, दिनेश कार्तिक ने 37 रन बनाये।



Herald