Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप से पहले शोएब मलिक ने दिया ऐसा बयान, जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल

भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच 19 सितंबर को एशिया कप में मैच खेला जायेगा. यह मैच का इंतजार दुनिया भर के करोड़ो क्रिकेट प्रेमी कर रहे है.

भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर पाकिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज शोएब मलिक ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कई रोचक बातें कही है.

ज्यादा मैच होने से दोनों देशों के सुधरेंगे रिश्ते 

शोएब मलिक ने अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के लिए ही यह फायदा होगा, कि भारत और पाकिस्तान ज्यादा से ज्यादा मैच खेले. यह मैच सिर्फ दो देशों का ही मनोरंजन नहीं करते है. यह मैच पूरे विश्व का मनोरंजन करता है. 

अगर भारत और पाकिस्तान ज्यादा से ज्यादा मैच खेलेंगे, तो दोनों देशों के रिश्तों में भी काफी सुधार आएगा. दोनों पड़ोसी देश एक-दूसरे के धर्म की भी इज्जत करेंगे.”

हम मैदान के बाहर अच्छे दोस्त 

शोएब मलिक ने आगे अपने बयान में कहा, “भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के ही क्रिकेटर प्रोफेसनल हैं, इसलिए वह एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं. हालाँकि, मैदान के बाहर हम लोग दोस्तों की तरह व्यवहार करना पसंद करते हैं और हम साथ में ही भोजन भी करते हैं.”

खिलाड़ियों पर नहीं बनना चाहिए अनावश्यक दबाव

अपने इस बयान के साथ ही शोएब मलिक ने कहा है, कि “भारत और पाकिस्तान के मैच को बहुत ज्यादा तवज्जों भी नहीं देनी चाहिए. इसे एक आम मैच के तरह ही रखना चाहिए, क्योंकि इससे खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव बनता है.”

बता दें, कि शोएब मलिक पाकिस्तान की टीम के लिए कुल 266 वनडे मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 35.07 की औसत से 7015 रन बना लिए है. वह 9 शतक और 41 अर्धशतक अपने वनडे क्रिकेट करियर में लगा चुके है. एशिया कप में पाकिस्तान की टीम को शोएब मलिक से काफी उम्मीदे होगी.

The post एशिया कप से पहले शोएब मलिक ने दिया ऐसा बयान, जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.