Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टूट गई भारतीय तेज गेंदबाजी की धुरी, अब इस क्रिकेटर ने कहा अलविदा !

खेल डेस्क। एक समय टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की धुरी रहे आरपी सिंह ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी हैं। आरपी सिंह का पूरा नाम रूद्र प्रताप सिंह हैं। रूद्र ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये की हैं। मंगलवार को किये गए इस ट्वीट में आरपी ने अपने करियर में अपने सभी साथियों के लिए लिए धन्यवाद लिखा और कहा कि, मैं संन्यास का ऐलान करता हूं। बता दे आरपी ने 32 वर्ष की उम्र में संन्यास का एलान किया हैं।

32 वर्षीय आरपी सिंह ने अपना पहला अंतरराष्ट्रिय मैच आज से 13 साल पहले 4 सितंबर 2005 को खेला था। यह उनके करियर का पहला एकदिवसीय मैच था, जिसमें टीम इंडिया का सामना जिम्बाबे की टीम से था। टीम इंडिया के लिए 58 वनडे खेलने वाले आरपी ने अपना आखिरी मैच 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेला था। उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 5.48 रन प्रति ओवर से 69 विकेट झटके।

आरपी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए 14 टेस्ट मैचों में शिरकत की। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में खेला। भारत के लिए कुल 14 टेस्ट मैचों में 40 विकेट हासिल करने वाली आरपी सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। आरपी सिंह ने टेस्ट और वनडे के अलावा 10 टी20 इंटरनैशनल भी खेले जिसमें उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किये।

आईपीएल में आरपी सिंह ने डेक्कन चार्जर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए कुल 82 मैच खेले। ट्विटर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा आरोपी ने बड़े ही भावुक अंदाज में कि, उन्होंने लिखा- 'आज से 13 साल पहले 4 सितंबर 2005 को मैंने पहली बार भारतीय जर्सी पहनी। यह मेरी जिंदगी के सबसे खुशनुमा सफर में पहला कदम था। मेरे सभी साथी जिन्होंने मेरा सहयोग किया उनके लिए दिल से धन्यवाद !



Herald