Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के नाम हुआ ये रिकॉर्ड, कपिल देव की बराबरी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल आज दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 11 और आदिल रशीद 7 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं.भारत इस सीरीज को पहले ही हार चूका है और उसके पास इस आखरी मैच को जीतने के अलावा कोई दूसरा मौका नहीं है।

India vs eng : इशांत और बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने, इंग्लैंड ने पहले ही दिन खो दिए 7 विकेट

लेकिन जब पांचवा टेस्ट शुरू हुआ तो उस समय कुछ ऐसी घटना घटी की विराट कोहली को शर्म के मारे हंसी आ गई। टॉस के वक्त विराट ने हेड बोला था और हमेशा की तरह फिर टेल आया। विराट इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट में टॉस हारे है। विराट के नाम भले ही इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड चल रहा है पर वही 5 लगातार टॉस हारने के बाद विराट ने कपिल और मोहिंदर अमरनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

मैच हारने के बाद मस्ती करती टीम इण्डिया को लोगों ने किया ट्रोल, शिखर धवन ने दिया करारा जवाब


टॉस के बाद विराट पहले तो अपनी किस्मत पर हँसे और फिर बोले अगर सिक्के में डॉन तरफ हेड हो तो मैं निश्चित तौर पर टॉस जीत लूंगा। इससे पहले विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी लगातार 2 बार टॉस हारा है। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन और लोकेश राहुल के पास अच्छा मौका है कि वह एक बड़ी पारी खेलें क्योंकि जिस तरह से कल का खेल हुआ उससे साफ लगता है कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद ही शानदार है. ऐसे में आज भारतीय बल्लेबाजों को अपना जलवा दिखाना ही होगा.



Herald