Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की हार के बाद किस दिग्गज भारतीय ने कहा “आलराउंडर कहलाने लायक नहीं हैं हार्दिक पंड्या”

टीम इंडिया के चौथे टेस्ट में हार के साथ ही इंग्लैंड में इतिहास रचने का सपना चकनाचूर हो गया. रविवार को रोस बॉल में इंग्लैंड के हाथों चौथे टेस्ट में 60 रन की शिकस्त मिलते ही भारतीय टीम सीरीज भी हार गई. इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है. सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट 7 सितंबर से शुरू होगा, जो महज औपचारिकता भर रह गया है. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द मोइन अली बने, जिन्होंने मैच में 134 रन देकर 9 विकेट झटके.

टीम इंडिया इस सीरीज में दो मैच जीतते-जीतते हार गया. इस मैच में भारतीय फैस को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन सब खत्म हो गया. जिसके बाद फैंस के साथ-साथ पूर्व खिलाड़ियों को भी गुस्सा फूटा. इसी कड़ी में टीम इंडिया का पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर थे. इस मैच के बाद गावस्कर ने विराट एंड कंपनी को जमकर कोसा.

 

उन्होंने कहा कि ‘जब पांच बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरे हो तो फिर आपको ऐसी स्थिति में नहीं होना चाहिए कि सिर्फ एक ही बल्लेबाज पर पूरी टीम निर्भर हो. आपको चाहिए कि विराट कोहली हमेशा शतक जमाए. वह हर बार ऐसा नहीं कर सकता. वो मनुष्य है. कोहली-रहाणे की साझेदारी क्या टूटी, अब हम इतना विश्वास नहीं कर सकते कि अन्य बल्लेबाज 60-70 रन बना सके.’

गावस्कर ने कहा, ‘साउथ हैम्पटन में मुझे लगता है कि टीम इंडिया की गलतियां सामने दिखीं. एजबेस्टन और लॉर्ड्स में गेंद काफी घूम रही थी, जिसमें बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे. मगर यहां दोनों पारियों में मुझे नहीं लगता कि बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा. वह अपनी गलती से हारे.’

हार्दिक पांड्या पर प्रहार करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘आप हार्दिक पांड्या को ऑलराउंडर कहना चाहिए? जो भी उन्हें ऑलराउंडर मानता हो तो माने, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह ऑलराउंडर हैं.’

टीम मैनेजमेंट की सेलेक्शन पॉलिसी भी है हार की जिम्मेदार

यहां पर मुद्दा सिर्फ पांच बल्लेबाजों का नहीं है. मुद्दा सही सेलेक्शन का भी है. अजिंक्य रहाणे पर रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका में तरजीह दी गई. जबकि हर कोई जानता है कि विदेश में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की कोई तुलना ही नहीं हैं.

चेतेश्वर पुजारा के साथ इंग्लैंड में जो हुआ, वो मनोबल गिराने वाला ही है. कुलदीप यादव को उस टेस्ट में खिलाया, जहां स्पिनर्स के लिए कुछ नहीं था. जहां स्पिनर्स को मदद मिलनी थी, वहां वो प्लेइंग इलेवन क्या, पूरे स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे.

The post भारत की हार के बाद किस दिग्गज भारतीय ने कहा “आलराउंडर कहलाने लायक नहीं हैं हार्दिक पंड्या” appeared first on SportzWiki Hindi.