इंटरनेट डेस्क ।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का के अंतिम मैच का आज अंतिम दिन है। इस सीरीज को हारने के बाद भी भारत के कई खिलाड़ियों ने ऐसे रिकॉर्ड बनाये है जो अभी तक किसी दूसरे खिलाड़ी के नाम थे। अगर आज के मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके नहीं दिखाया तो आज का मैच भी भारत हार सकता है। भारत 5 मैचों की इस सीरीज में 3-1 से पीछे है और अंतिम मैच भी भारत के हाथ से निकलता नजर आ रहा है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली ने कप्तान और खिलाड़ी के रूप में विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है।
इस सीरीज में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने निराश किया है। लेकिन भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने बल्ले से कमाल नहीं दिखाया लेकिन क्षेत्ररक्षक में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस सीरीज में राहुल ने अपने नाम के राहुल द्रविड़ का सबसे ज्यादा कैच करने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। केएल राहुल पांच मैचों की सीरीज में 14 कैच लेकर राहुल द्रविड़ के 13 कैच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी के नाम पर है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में 15 कैच लिए थे।
राहुल इस रिकॉर्ड को तो नहीं तोड़ सके लेकिन राहुल द्रविड के रिकॉर्ड को तोड़ कर ग्रेग चैपल के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। इस सीरीज में एलिस्टेयर कुक ने 13 कैच लिए हैं और अगर कुक 3 कैच और ले लेते हैं तो वह अपने अंतिम मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं। कल एलिस्टेयर कुक अपने पहले और अंतिम टेस्ट मैच में शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट है तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जेम्स एंडरसान है।
Herald