साउथहैम्पटन में भारत को टेस्ट में मली हार के साथ टीम ने सीरीज भी गंवा दी. इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि टीम को जीतना सीखना होगा. कोहली मानते है कि हमें समय पर ही परिस्थितियों को समझना होगा जिससे टीम को जीत मिल सके.
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम आक्रामकता के साथ मैदान पर उतरती है. घरेलू पिचों पर टीम का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है. मगर पिछले दो विदेशी दौरों को देखें तो टीम ने निराश किया है. पहले साउथ अफ्रीका में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पायी वहीं अब इंग्लैंड में कुछ ऐसा ही हाल नज़र आ रहा है.
ये कहा विराट कोहली ने

इंग्लैंड के खिलाफ मैच के साथ सीरीज में मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा ”हम स्कोरबोर्ड को देखकर यह नहीं कह सकते कि हम सिर्फ 30 या 50 रन दूर थे. जब हम इस स्थिति से गुजर रहे हों तब हमें इसे समझना होगा, बाद में नहीं. हमें पता है कि हमने अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन हम स्वयं को बार-बार यह नहीं कह सकते कि हमने अच्छी प्रतिस्पर्धा दी.”
आगे कोहली ने कहा ”जब आप इतने करीब आ जाते हो तो नतीजा देना भी एक कला है, जिसे हमें सीखना होगा. हमारे अंदर क्षमता है, यही कारण है कि हम नतीजे के करीब पहुंच रहे हैं. लेकिन जब दबाव की स्थिति हो तो हमें प्रतिक्रिया देनी होगी और हमें इस पर काम करने की जरूरत है”

कोहली ने कहा ”एक ग्रुप के रूप में हमे सीरीज की शुरुआत में और अधिक मजबूत होने की जरुरत है. साथ ही और अधक निडर होना होगा. खासकर एक लंबी सीरीज में, क्योंकि जैसा कि मैंने कहा कि श्रंखला की शुरुआत में वापसी के लिए समय होता है. पर आप वापसी तभी कर सकते हो जब आपने निडर होकर क्रिकेट खोला हो”
इंग्लैंड के साथ खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की श्रंखला भारत ने 3-1 से गंवाई है. अभी सीरीज का पांचवा और अंतिम मैच ओवल में खेला जाना है. चौथे टेस्ट मैच साउथहैम्पटन में टीम को 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
The post सीरीज हारने के बाद विराट कोहली ने बताया भारतीय खिलाड़ियों की कमी जिसके वजह से करना पड़ा हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.