Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गई टीम को देखते हुए समझ से परे हैं चयनकर्ताओं के ये पांच फैसले

वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 अक्टबूर से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टेस्ट टीम का चयन हो गया हैं. चयनकर्ताओं के इस 15 सदस्यी टीम के चयन में चयनकर्ताओं ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के उन पांच फैसलों के बारे में ही बताएंगे, जो समझ से बिल्कुल परे हैं.

धवन-रोहित को शानदार फॉर्म के बावजूद क्यों नहीं मिली टीम में जगह ?

शिखर धवन और रोहित शर्मा ने एशिया कप 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था. शिखर धवन ने जहां 5 मैचों में 342 रन बनाये थे. वहीं रोहित शर्मा ने 5 मैचों में 317 रन बनाये थे. इन दोनों ही खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई हैं. चयनकर्ताओं का यह फैसला समझ से परे हैं.

करुण नायर को बिना प्लेइंग इलेवन में मौका दिए क्यों किया गया बाहर ?

करुण नायर भारत की टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गये थे, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में एक भी मौका नहीं दिया था. अब भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम से ड्राप कर दिया हैं चयनकर्ताओं का यह फैसला काफी चौंकता हैं.

केएल राहुल को आखिर क्यों मिली टीम में जगह ?

बता दें, कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल बल्ले के साथ पूरी तरह फ्लॉप रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में मौका दिया गया हैं. इंग्लैंड में खेली अपनी शुरूआती 9 पारियों में केएल राहुल एक भी अर्धशतक नहीं बना पाये थे.

बुमराह और भुवी को एकसाथ आराम क्यों ?

जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम दिया हुआ हैं, टीम के दोनों अहम तेज गेंदबाजो को एक साथ आराम देना चयनकर्ताओं का काफी चौंकाने वाले फैसला हैं.

दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को टीम में रहने की जरुरत थी. अब अगर जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाते हैं, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा.

पंत के रूप में सिर्फ एक विकेटकीपर ही टीम में क्यों ? 

भारतीय टीम ने इस टीम में ऋषभ पंत के रूप में सिर्फ एक ही स्पेशलिस्ट विकेटकीपर रखा हैं. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं का यह फैसला इसलिए भी काफी हैरान करता हैं, क्योंकि ऋषभ पंत एक अच्छे विकेटकीपर नहीं हैं. इंग्लैंड में भी उनकी विकेटकीपिंग औसत दर्जे की रही थी. ऐसे में अनुभवहीन ऋषभ पंत के रूप में सिर्फ एक विकेटकीपर ही टीम में रखना काफी चौंकाता हैं.

 

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गई टीम को देखते हुए समझ से परे हैं चयनकर्ताओं के ये पांच फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.