Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के लिए श्रीलंका टीम में आया स्विंग का बादशाह, ये खिलाड़ी हुआ बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। 15 सितंबर से एशिया कप शुरू होना हैं। इस टूर्नामेंट में भारत समेत पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम हिस्सा लेंगी। एशिया कप के लिए सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड ने अपनी -अपनी टीमों का चयन कर लिया हैं। इस बीच श्रीलंका टीम के लिए बुरी खबर सामने आई हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिनेश दिनेश चांडीमल चोटिल हो गए हैं। जिसकी वजह से एशिया कप के लिए उनकी टीम में वापसी लग रही हैं।

अफरीदी को मिली पाक टीम में जगह, एशिया कप में भारत के लिए पेश करेंगे चुनौती

दिनेश चांडीमल श्रीलंका की टीम के लिए ऑल राउंडर की भूमिका निभाते हैं। पिछले कुछ समय पहले उन पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें आईसीसी द्वारा छह मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन उन्हें इसके बाद एशिया कप के लिए टीम में शामिल कर लिया गया था। अब इसके बाबजूद चोट के कारण दिनेश का एशिया कप में खेल पाना असंभव हो गया हैं। उनकी जगह पर टीम में निरोशन डिकवेला आ सकते हैं।

बता दे चांडीमल को हाल ही में समाप्त हुए टी-20 टूर्नामेंट के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। श्रीलंका बोर्ड प्रतीक्षा कर रहा हैं कि, यदि दिनेश चंडीमाल टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह निरोशन डिकवेला को टीम में शामिल किया जा सकता है। बता दे एशिया कप के लिए करीब एक साल बाद श्रीलंका टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को जगह दी गई हैं। टूर्नामेंट में श्रीलंका का पहला मुकाबला 15 सितंबर को बांग्लादेश से हैं।

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम:- एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, दिनेश चांडीमल, दानुष्का गुणातिलाका, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय, दिलरूवान परेरा, अमिला अपोंसो, कसुन रजीता, सुरंगा लकमल, दुष्मंता चमीरा, लसिथ मलिंगा।



Herald