Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: श्रीलंका की हार पर फैन्स ने जताया शोक, वहीं अफगानिस्तान की जीत पर आये ऐसे कमेन्ट

एशिया कप में आज श्रीलंका का मुकाबला अफगानिस्तान से हुआ. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान असगर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. वहीं श्रीलंका के कप्तान ने आज टीम में दो बड़े बदलाव किये.

अफगानिस्तान ने खड़ा किया मजबूत स्कोर 

रहमत शाह (74) की अगुआई में बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 249 रन बनाए. रहमत के अलावा सलामी बल्लेबाज एहसानउल्ला जनत ने 45, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 37 रनों की उपयोगी पारियां खेंली.

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने किया निराशा 

248 रन का स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका के बल्लेबाज़ आज भी कुछ ख़ास नही कर सके. टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही. कुशल मेंडिस डक पर आउट हो गए. धनंजय ने 23 रन की पारी खेली. उनके अलावा थरंगा ने 35 रन की पारी खेली.

कुसल परेरा सिर्फ 17 रन बना के आउट हो गए.उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम सिर्फ 158 रन पर आउट हो गई.

किसने क्या कहा

https://twitter.com/SirOggyBilla/status/1041760537548271623

The post किसने क्या कहा: श्रीलंका की हार पर फैन्स ने जताया शोक, वहीं अफगानिस्तान की जीत पर आये ऐसे कमेन्ट appeared first on SportzWiki Hindi.