भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच एशिया कप 2018 के सुपर-4 का एक मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम मे खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले मे पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैं. पाकिस्तान टीम की शुरूआत इस मैच मे ख़राब रही हैं और उसने अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट मात्र 72 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए हैं.
कप्तान सरफराज ने कराया बाबर को रन आउट

बता दें, कि इस मैच मे पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने पाकिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम को रन आउट करा दिया हैं.
दरअसल, पाकिस्तान टीम की पारी का 16वां ओवर भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर स्ट्राइक मे सरफराज अहमद थे. सरफराज ने इस गेंद को हल्के हाथ से डिफेन्स करते हुए खेला.
सरफराज इस शॉट पर रन लेना चाह रहे थे और उन्हें दौड़ते देख बाबर आजम भी नॉन स्ट्राइक से दौड़ पढ़े, लेकिन जैसे ही सरफराज को युज्वेंद्र चहल तेजी से बॉल पर आ रहे हैं, तो उन्होंने बाबर को रन लेने से मना कर दिया.
जब तक बाबर आजम अपनी क्रीज मे वापस पहुँचते तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी और बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बाबर आजम को अपना विकेट रनआउट के रूप मे गंवाना पड़ा.
यह भी पढ़े : विश्व कप शेड्यूल 2019
रन आउट देख कोच मिकी आर्थर को भी आया गुस्सा

बाबर आजम का रन आउट देख पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर भी काफ़ी क्रोधित नजर आये. उन्होंने अपने सिर को हिलाकर इस बात के संकेत दिए, कि वह बाबर आजम के इस तरह रनआउट होने से बिल्कुल खुश नहीं हैं.
यहाँ क्लिक कर देखे बाबर के रन आउट का वीडियो
Babar Azam runout. pic.twitter.com/TziOLMw3rQ
— Khurram Siddiquee (@iamkhurrum12) September 23, 2018
आप इस वीडियो मे साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे अपने कप्तान सरफराज अहमद के कारण बाबर आजम को अपना विकेट रन आउट के रूप मे गंवाना पड़ा हैं.
The post वीडियो : सरफराज ने कराया बाबर आजम को रन आउट, तो इस तरह गुस्से वाली थी कोच मिकी आर्थर की प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.