ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौर के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ इन दिनों अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड से 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे हैं। स्टीवन स्मिथ इसी साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपनी कप्तानी में हुए बॉल टेंपरिंग कांड के बाद से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के द्वारा प्रतिबंधित कर दिए गए हैं ऐसे में वो इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बैनर तले होने वाली सभी तरह की घरेलु टूर्नामेंट से बाहर हैं।

बॉल टेंपरिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैदान में उतरने की स्टीवन स्मिथ ने खेली शानदार पारी
स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैदान से पिछले 6 महीनों से दूर थे लेकिन शुक्रवार को इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने मैदान में वापसी की और वापसी के साथ ही अपने पहले ही मैच में बेहतरीन पारी खेली। स्टीवन स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया में ग्रेड क्रिकेट में खेलने का मौका मिला।

सिडनी के एक क्लब क्रिकेट में स्मिथ ने खेली 92 गेंदों पर 85 रन की पारी
सिडनी में खेली जा रही वनडे ग्रेड टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ सदरलैंड टीम के लिए खेलने उतरे। शुक्रवार का सदरलैंड का मैच मोसमन के खिलाफ खेला गया जहां पर स्टीवन स्मिथ को बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 92 गेंदों मे 85 रनों की पारी खेली। स्मिथ ने अपनी इस पारी में जबरदस्त धैर्य का परिचय दिया। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज की ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर लंबे समय के बाद वापसी हुई थी।

इस मैच में स्टेडियम में मौजूद दर्शक कर रहे थे स्मिथ का बड़ा इंतजार
इस मैच में सदरलैंड की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज क्रिस विलियम्स और जार्ड बिवियानों के बीच बड़ी शानदार साझेदारी हुई।बिवियानों के 37 रन बनाकर आउट होने के बाद नंबर-3 पर स्टीवन स्मिथ बल्लेबाजी करने आए। जिनका वहां मौजूद सभी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उन्होंने दर्शकों को निराश नहीं किया और 85 रनों की शानदार पारी खेली।

क्लब क्रिकेट में सबसे तेज 126 पारी में 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने स्मिथ
इस पारी के साथ ही स्टीवन स्मिथ ने अपने करियर में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया। जैसे ही ये कंगारू बल्लेबाज अपनी इस पारी में 17 रनों के स्कोर पर आया उसके साथ ही उन्होंने सभी तरह की क्लब क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए इतना ही नहीं ये मील का पत्थर उन्होंने सबसे तेज केवल 126 पारियों में छुआ और फिल जैक्स के 139 पारी में सबसे तेज 5 हजार रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post बॉल टेंपरिंग कांड के बाद स्टीवन स्मिथ पहली बार उतरे ऑस्ट्रेलियाई मैदान में, खेली दमदार पारी appeared first on SportzWiki Hindi.