Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पास हैं कई ऐसे खिलाड़ी जो आसानी से किसी भी टीम से छीन सकते हैं मैच: वकार यूनुस

एशिया कप 2018 के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. कोहली की जगह रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे. कोहली की अनुपस्थिति को पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस पाकिस्तान टीम के लिए अच्छा मानते हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 19 सितंबर को मैच खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमें आखिरी बार लगभग एक साल पहले चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भिड़ी थीं. जिसमें भारतीय टीम को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा था.

ये बोले वकार यूनुस 

waqar younis

वाह क्रिकेट से बातचीत के दौरान वकार यूनुस ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर कहा ”यह एक बड़ा मैच होने वाला है. दोनों टीमें बहुत अच्छा खेल रही हैं. पाकिस्तान ने पिछले एक डेढ़ साल में अच्छा प्रदर्शन किया है. भारत, इंग्लैंड में ज़रूर ख़राब खेला है. पर उसके पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छा कर सकते हैं. वनडे रिकॉर्ड उनका बहुत अच्छा है.”

वहीं विराट कोहली के टीम में न होने पर वकार ने कहा ”विराट कोहली के टीम में नहीं होने से काफी फर्क पड़ेगा. इससे पाकिस्तान भी मानसिक तौर पर सकारात्मक महसूस करेगा. लेकिन इंडिया के पास केएल राहुल और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज भी हैं. जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के होने से एक संतुलित टीम है.”

भारतीय टीम इस एशिया कप का अपना पहला मैच 18 सितंबर को हांगकांग के साथ खेलेगी. जबकि दूसरा मैच 19 सितंबर को पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा. पाकिस्तान टीम अपना पहला मैच हांगकांग के साथ रविवार को खेल चुकी है. जिसमें उसने 8 विकेट से जीत दर्ज की.

भारत, हांगकांग और पाकिस्तान तीनों टीमें ग्रुप ए में हैं. जबकि बाकी तीन टीमें अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ग्रुप बी में रखी गयी हैं. यूएई में खेले जा रहे एशिया कप पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया. जिसमें बांग्लादेश ने 137 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.

The post भारत के पास हैं कई ऐसे खिलाड़ी जो आसानी से किसी भी टीम से छीन सकते हैं मैच: वकार यूनुस appeared first on SportzWiki Hindi.