Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज जीतने के बाद रूट ने भारतीय टीम को लेकर दिया ये बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क । साउथम्‍पटन टेस्‍ट में भारतीय टीम को इंग्‍लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम के लिए मैच के हीरो मोइन अली रहे। उन्‍होंने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट निकाले। साथ ही बल्‍ले से भी उन्‍होंने अच्‍छा योगदान दिया। जिसके लिए मोइन अली को मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी दिया गया।

बिहार के एक शख्स ने धोनी के नाम पर अमेरिकी महिला से ठगे 60 लाख रुपए, जानिए पूरा मामला

IND vs ENG : भारत को चौथे टेस्ट में 60 रन से हरा कर इंग्लैंड ने जीती टेस्ट सीरीज


साउथम्‍पटन में 60 रनों से जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज को भी 3-1 से अपने नाम कर लिया है। जीत के बाद कप्‍तान जो रूट ने बीबीसी से बातचीत के दौरान कहा, " मेरे लिए इससे ज्‍यादा गर्व की बात कुछ और हो ही नहीं सकती है। हमने सीरीज जीत ली है। हमारे लिए सीरीज में कई उतार चढ़ाव भरे पल रहे। हमने मिलकर अच्‍छा क्रिकेट खेला और जीत दर्ज की।

कंपाउंडर का बेटा और राहुल द्रविड़ का शिष्य, आज बना टीम इंडिया का बड़ा खिलाड़ी

जो रूट ने कहा, "मैच के पहले दिन लंच तक खराब स्थिति के बाद कम बैक करने और फिर दूसरी पारी में अच्‍छा लक्ष्‍य देने तक हमारी सोच केवल यही थी कि हमें रन बनाने हैं, चाहे जैसे भी आएं। मुझे विश्‍वास था कि हमारे पास मैच जीतने के लिए काफी रन बोर्ड पर हैं। हमारा ध्‍यान केवल खुद पर नियंत्रण रखते हुए अपना काम करने पर था। मोइन अली के सवाल पर जो रूट ने कहा, "उसने टीम में शानदार वापसी की। वो टेस्‍ट सीरीज के बीच में कुछ समय वारसेस्‍टशायर के लिए खेला। वहां शानदार रन बनाए और रिलेक्‍स होक टेस्‍ट टीम में अच्‍छी वापसी की। उसे अपनी पारी पर जरूर गर्व महसूस हो रहा होगा।



Herald