Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पॉइंट्स टेबल: भारत ने टॉप किया पॉइंट टेबल, अब इस टीम के खिलाफ होगा भारत का मुकाबला

yuzvendra chahal

भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच एशिया कप 2018 में होने वाले मैच का इंतजार करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से था. यह मैच बुधवार को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. वैसे तो इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया हैं. इस मैच में भारत की टीम ने पाकिस्तान की टीम को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया.

भारतीय टीम ने अपने ग्रुप को किया टॉप 

भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल पर दो महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए और अपने ग्रुप ए को भी टॉप किया हैं. भारतीय टीम के ग्रुप में पाकिस्तान और हांगकांग की टीम थी. हांगकांग की टीम तो बाहर हो गई हैं, लेकिन पाकिस्तान की टीम ने भी भारत के साथ सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं.

भारत और पाकिस्तान की टीम का मुकाबला अब सुपर-4 में भी होगा. दोनों ही टीमें 23 सितंबर को एक बार फिर आमने-सामने होगी. अगर दोनों ही टीमें फाइनल तक पहुँचती हैं, तो दोनों इस एशिया कप में कुल 3 बार आमने-सामने आ जाएगी.

एशिया कप सुपर की चारों टीम का हुआ खुलासा 

एशिया कप 2018 की सुपर-4 की चारों टीमों का खुलासा हो गया हैं. ग्रुप ए से जहां भारत और पाकिस्तान की टीम ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं. वहीं ग्रुप बी से बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम ने क्वालीफाई कर लिया हैं.

ग्रुप ए से जहां हांगकांग की टीम बाहर हुई हैं. वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम बाहर हुई हैं. श्रीलंका की टीम को बांग्लादेश व अफगानिस्तान दोनों ही टीमों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

यहाँ देखे दोनों ग्रुप की पॉइंट्स टेबल :

ग्रुप ए : 

 टीम         मैच      जीत      हार     टाई   बेनतीजा     अंक    रनरेट 
इंडिया 2 2 4 +1.474
पाकिस्तान 2 1 1 2 +0.284
हांगकांग 2 2 -1.748

 

ग्रुप बी : 

   टीम         मैच      जीत       हार       टाई   बेनतीजा     अंक     रनरेट
बांग्लादेश 1 1 2  +2.740
अफगानिस्तान 1 1 2 +1.820
श्रीलंका 2 2  -2.280

 

अब इस टीम से होगा भारत का मुकाबला

भारतीय टीम ने ग्रुप ए को टॉप किया हैं. अब ऐसे में अगर बांग्लादेश कल अफगानिस्तान को हरा देता हैं, तो ग्रुप मैच के बाद भारत का मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा. वहीं पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश से खेल सकती हैं.

The post पॉइंट्स टेबल: भारत ने टॉप किया पॉइंट टेबल, अब इस टीम के खिलाफ होगा भारत का मुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.