Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी

पाकिस्तान की टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 7 अक्टबूर से 20 अक्टबूर के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज संयुक्य अरब अमीरात (दुबई) में खेली जायेगी.

इस प्रकार है टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 7 अक्टबूर से 11 अक्टबूर के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का दूसरा व आखिरी टेस्ट मैच शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम आबुधाबी में खेला जायेगा.

इस टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान ए के साथ चार दिन का अभ्यास मैच भी खेलेगी. यह मैच 29 सितंबर से 2 अक्टबूर के बीच खेला जायेगा.

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान 

बता दें, कि पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने टीम चयन में कई चौंकाने वाले फैसले लिए है. टीम में कई युवा खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला हैं. वहीं कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई हैं.

एरोन फिंच को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं पीटर सिडल और मैट रेंशॉ जैसे खिलाड़ियों की लम्बे समय बाद टीम में वापसी हुई हैं.

ब्रेंडन डॉगेट, ट्रैविस हेड, जॉन हॉलैंड, मार्नस लैबसचगने, माइकल निसार जैसे खिलाड़ियों को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह मिली है.

इस प्रकार है ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यी टीम 

टिम पेन (कप्तान), एश्टन एगर, ब्रेंडन डॉगेट, एरोन फिंच, ट्रैविस हेड, जॉन हॉलैंड, उस्मान खवाजा, मार्नस लैबसचगने, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, शॉन मार्श, माइकल निसार, मैट रेंशॉ, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क

 

The post पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.