रविवार 23 सितंबर को एशिया कप 2018 में सुपर-4 के दो मुकाबले खेले गये. सुपर-4 का एक मुकाबला भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच खेला गया. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेला गया. हम आपकों अपने इस ख़ास में सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल का हाल के बारे में बताएंगे.
भारत ने पाकिस्तान को हराया

बता दें, कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाये. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 90 गेंदों पर 78 रन की पारी अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने खेली.
इस आसान लक्ष्य को भारतीय टीम ने 39.3 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 119 गेंदों पर 111 रन की नाबाद पारी खेली.
भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के साथ ही सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए. वहीं भारत के अब काफी अच्छे रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में कुल 4 अंक हो गए हैं और वह टॉप पर बनी हुई हैं.
रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया

वहीं सुपर-4 के एक अन्य मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाये.
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई और यह मैच बांग्लादेश की टीम ने 3 रन के अंतर से जीत लिया.
इस प्रकार हैं सुपर-4 की अपडेट पॉइंट्स टेबल
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | अंक | नेट रनरेट |
| भारत | 2 | 2 | – | – | 4 | +1.333 |
| पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | – | 2 | -0.556 |
| बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | – | 2 | -0.645 |
| अफगानिस्तान | 2 | – | 2 | – | – | -0.065 |
नोट : पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.
The post एशिया कप : पॉइंट्स टेबल: भारत के अलावा जाने कौन सी टीम कर रही हैं फाइनल के लिए क्वालीफाई appeared first on SportzWiki Hindi.