Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतिम टेस्ट की पहली पारी में इन ​दो खिलाड़ियों ने बचाई भारतीय टीम की लाज

इंटरनेट डेस्क ।भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहा पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच भारत की पकड़ से दूर होता नजर आ रहा है । अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन तक इस मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा था । भारतीय बल्लेबाजों ने तो अपनी पहली पारी में घूटने टेक दिए थे और इंग्लैंड की विशाल स्कोर को देखकर लगा की भारत 200 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है और ऐसा ही कल भारतीय टीम के दो नए खिलाड़ियों ने करके दिखा दिया है । विराट ने अंतिम टेस्ट में हनुमा विहारी और रवींद्र जडेजा को मौका दिया और इस मौके का फायदा उठाते हुए टीम को सकंट से बाहर निकालने का काम करके दिखाया ।

इन ​दोनों खिलाड़ियों ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को 300 रनों के पास पहुंचाया है। इंग्‍लैंड ने पहली पारी में 40 रन की बढ़त के बाद दूसरी पारी में अब तक 2 विकेट खोकर कुल 154 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एलिस्‍टर कुक 46 रन और कप्तान जो रूट 29 रन बनाकर नाबाद है। भारत को इस मैच को जीतने के​ लिए जल्द से जल्द इंग्लैंड को आॅल आउट करना होगा। इस सीरीज लगातार भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया है।

भारत इस सीरीज को पहले ही हार चुका है और इस सीरीज का अंतिम मैच जीतकर अपनी लाज बचाने का प्रयास करेगा। आज कुक अपने टेस्ट करियर का अंतिम मैच खेल रहे हैं और पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरी पारी में टीम को अच्छी बढ़त दिलाकर टीम को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। इस सीरीज में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। भारत इस सीरीज को 1-3 से हार चुकी है। इसके बाद भारतीय टीम एशिया कप में भाग लेगी।



Herald