Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को आराम देकर कहीं ये बड़ा गेम तो नहीं खेल रही बीसीसीआई, कप्तानी जाने की पूरी हैं सम्भावना

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को हो गया. बता दें, कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. विराट कोहली की जगह एशिया कप में टीम की कप्तानी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को मिली है.

कही बीसीसीआई देख तो नहीं रही टीम का नया कप्तान 

एशिया कप

बता दें, कि एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में विराट कोहली को आराम देना बहुत से सवाल खड़े कर रहा है. दरअसल, पिछले 8 महीने में विराट कोहली को तीन बार लिमिटेड ओवर सीरीज से आराम मिल चुका है.

इससे पहले विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे और टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था. वहीं इसके बाद निदहास ट्राई सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया था. अब एशिया कप में भी विराट कोहली को आराम दे दिया गया है.

बीसीसीआई कही रोहित को फुल टाइम कप्तान बनाने के मुड में तो नहीं 

विराट कोहली को बार-बार आराम दिए जाने के पीछे कही यह बात तो नहीं है, कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट के लिए बीसीसीआई एक नया कप्तान तैयार कर रहा है.

दरअसल, रोहित को पिछले 8 महीनों में तीन सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है.  बता दें, कि भारत की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा के आँकड़े बहुत शानदार है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 9 टी-20 मैच खेले है. जिसमे से भारत ने 8 मैच जीते है और सिर्फ एक मैच ही हारा है.

रोहित का भारत की टी-20 क्रिकेट की कप्तानी में 88.88 का शानदार जीत प्रतिशत है. वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने भारत की कप्तानी 3 मैचों में की है और इन तीन मैचों में भारतीय टीम ने 2 मैच जीते है.

बल्लेबाजी प्रेशर के चलते कोहली को कप्तानी से किया जा सकता है मुक्त 

बता दें, कि विराट कोहली पर पहले से ही भारतीय टीम की बल्लेबाजी का बहुत ज्यादा प्रेशर है. ऐसे में बीसीसीआई उन्हें लिमिटेड ओवर क्रिकेट की कप्तानी से मुक्त कर सकता है. वैसे भी पिछले कुछ सालों से विराट पर टीम का बोझ कुछ ज्यादा ही बढ़ चुका है.

The post विराट कोहली को आराम देकर कहीं ये बड़ा गेम तो नहीं खेल रही बीसीसीआई, कप्तानी जाने की पूरी हैं सम्भावना appeared first on SportzWiki Hindi.