भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का समाना करना पड़ा था. इस दौरान टीम का प्रदर्शन भी कुछ ख़ास नही रहा था. टीम के इस प्रदर्शन के बाद टीम के कोच रवि शास्त्री को कोच के पद से हटाने के बात हो रही है. वहीं अब इस बहस में सलामी बल्लेबाज़ चेतन चौहान भी शामिल हो गए है. उनका मानना है कि रवि शास्त्री को उनके पद से हटा देना चाहिए.
उन्हें अब अपने पद से हट जाना चाहिए

रवि शास्त्री के पद से हटाने को लेकर बात करते हुए चेतन चौहान ने कहा कि रवि शास्त्री को आस्ट्रेलिया दौरे से पहले हटा देना चाहिए. रवि शास्त्री बहुत ही अच्छे कमेंटेटर हैं और उन्हें ऐसा ही करने देना चाहिए. चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा कि टीम इंडिया को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था. दोनों टीमें बराबरी की थीं. लेकिन भारतीय टीम इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों पर लगाम कसने में विफल रही.
ये बेस्ट टीम नही है

पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज ने शास्त्री के इस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने विराट कोहली की अगुवाई वाली मौजूदा टीम को ‘विदेश का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम’ करार दिया था. इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं. 1980 के दशक में भारतीय टीम विश्व का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम थी.
एशिया कप में टीम अच्छा करेगी
दुबई में एशिया कप क्रिकेट में भारत की संभावनाओं के बारे में चौहान ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाडिय़ों का अच्छा मिश्रण है जिससे बेहतर नतीजे की उम्मीद है.
आप को बता दें कि चौहान से पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग भी शास्त्री को हटाने की मांग कर चुके हैं. बीसीसीआई ने भी साफ कर दिया है कि वो इंग्लैंड के दौरे के समीक्षा करेंगे और उसके बाद वो भविष्य को लेकर बात करेगे.
The post चेतन चौहान ने कहा रवि शास्त्री को अब भारतीय टीम के कोच पद से दे देना चाहिए इस्तीफा appeared first on SportzWiki Hindi.