भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने वाले हाई वॉल्टेज मुकाबले के लिए हर किसी की नजरें लगी हुई हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें यूएई में होने वाले एशिया कप के तहत 19 सितंबर को आमने-सामने होने जा रही है। इन दोनों चिर-विरोधी टीमों के बीच करीब 15 महीनों के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है।

भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक के वनडे रिकॉर्ड
ऐसे में इस मैच के लिए हर किसी में बेताबी तो देखी जा सकती है। इसी तरह से आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक के इतिहास में खेले गए वनडे क्रिकेट के वो रिकॉर्ड बताते हैं जो रहे सर्वश्रेष्ठ….
उच्चतम स्कोर
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों में दोनों टीमों के उच्चतम स्कोर की बात करें तो भारत ने साल 2005 में विशाखापट्टनम में 9 विकेट पर 359 रन बनाए थे तो वहीं पाकिस्तान का भारत के खिलाफ उच्चटम स्कोर 8 विकेट पर 344 रन का है।
निम्न स्कोर
दोनों के बीच खेले गए वनडे मैचों में निम्न स्कोर को देखे तो भारत को 1978 में बनाया गया 79 रन का स्कोर है तो पाकिस्तान ने 87 रन का निम्न स्कोर बनाया है।
बड़ी जीत
भारत-पाकिस्तान वनडे मुकाबलों में बड़ी जीत पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान ने पिछले साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रनों से हराया था।

बल्लेबाजी रिकॉर्ड्स
सबसे ज्यादा रन
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने 67 पारियों में 2526 रन बनाए तो पाकिस्तान की ओर से इंजमाम इल हक ने 64 पारियों में 2403 रन बनाए।
व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर
दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में व्यक्तिगत उच्च स्कोर की बात करें तो पाकिस्तान के लिए सईद अलवर ने 194 रन बनाए तो भारत के लिए विराट कोहली ने 183 रन बनाए।
बल्लेबाजी औसत
इन दोनों टीमों के बीच हुई अभी तक की टक्कर में भारत के लिए एमएस धोनी ने 55.90 की औसत दर्ज करायी तो पाकिस्तान के लिए सलमान बट्ट ने 52.21 की औसत दर्ज करायी।
स्ट्राइक रेट
दोनों टीमों के बीच मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी की स्ट्राइक रेट 109.09 की रही है तो वहीं भारत की तरफ से वीरेन्द्र सहवाग की स्ट्राइक रेट 102 .58 की रही।
ज्यादा शतक
पाकिस्तान के लिए सलमान बट्ट और भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने बराबर 5-5 शतक लगाए हैं। सचिन ने ये काम 67 पारियों में किया तो सलमान बट्ट ने 24 पारियों में कमाल किया।
ज्यादा पचासे
भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा पचासे 21 जड़े हैं। तो वहीं पाकिस्तान के लिए इंजमाम उल हक ने 16 अर्धशतक बनाए
ज्यादा शून्य
भारत-पाकिस्तान मैच में भारत के लिए जवागल श्रीनाथ तो पाकिस्तान के लिए शाहिद अफरीदी सबसे ज्यादा बार 6-6 के साथ बराबर रहे।
एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट
एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट में भारत के मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 10 गेंदो में 29 रन की पारी खेल 290 की स्ट्राइक रेट दर्ज करायी।
एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन
इन दोनों टीमों के बीच एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के लिए जहीर अब्बास के नाम है। जहीर अब्बास ने 1982 में 346 रन बनाए तो भारत के लिए युवराज सिंह 2005 में 344 रन।

गेंदबाजी रिकॉर्ड्स
सबसे ज्यादा विकेट
पाकिस्तान के लिए वसीम अकरम ने 47 मैचों में 60 विकेट लिए तो भारत के लिए अनिल कुंबले ने 33 मैचों में 54 विकेट हासिल किए।
सबसे अच्छे गेंदबाजी आंकड़े
दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों में पाकिस्तान के आकिब जावेद ने 1991 में 37 रन देकर 7 विकेट झटके थे तो भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सौरव गांगुली ने 1997 में 16 रन देकर 5 विकेट के साथ की थी।
अच्छा गेंदबाजी औसत
पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छा गेंदबाजी औसत 22.25 के साथ इमरान खान का है तो भारत के लिए 24.25 का अनिल कुंबले का है।
गेंदबाजी स्ट्राइक रेट
गेंदबाजी स्ट्राइक रेट की बात करें तो दोनों देशों के बीच खेले गए वनडे मैचों में पाकिस्तान के लिए वकार यूनिस 31.7 और भारत के लिए 33.8 का अनिल कुंबले का रहा।
एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाला गेंदबाज
दोनों देशों के बीच हुए वनडे में 2008 में खेले गए एक मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सौहेल तनवीर ने 87 रन खर्च किए थे।

विकेटकीपिंग रिकॉर्ड्स
सबसे ज्यादा शिकार
विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार पाकिस्तान के मोइन अली के नाम है, जिन्होंने 58 कैच और 13 स्टंप के साथ 71 शिकार किए तो भारत के लिए धोनी ने 40 शिकार किए।
एक पारी में सबसे ज्यादा शिकार
एक पारी में सबसे ज्यादा शिकार की बात करें तो भारत के नयन मोंगिया ने 1996 में टोरंटो में तीन कैच और 2 स्टंप के साथ 5 शिकार किए थे।

फील्डिंग रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा कैच
दोनों टीमों के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा कैच भारत के मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम 64 पारियों में 44 कैच हैं।

साझेदारी रिकॉर्ड्स
दोनों देशों के बीच मैच में सबसे बड़ी साझेदारी भारत के सचिन तेंदुलकर और नवजोत सिंह सिद्धू के नाम हैं जिन्होंने 231 रन जोड़े थे।
सबसे ज्यादा मैच
भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच सचिन तेंदुलकर ने 69 खेले हैं तो पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ इंजमाम उल हक और शाहिद अफरीदी दोनों ने 67-67 मैच खेले।
सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी
दोनों देशों के बीच खेले मैचों में भारत के लिए मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 25 मैचों में कप्तानी की तो पाकिस्तान के लिए इमरान खान ने 24 मैचों में कप्तानी की।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत-पाकिस्तान के वनडे इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ वो रिकॉर्ड जो एशिया कप से पहले जानना चाहते हैं आप appeared first on SportzWiki Hindi.