Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने दिखाया था बाहर का रास्ता, अब ऑस्ट्रेलिया को कुलदीप यादव ने घुटने टेकने पर किया मजबूर

इंग्लैंड में सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान खतरनाक गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव एशिया कप से पहले शानदार नज़र आ रहे हैं. टीम इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच अनाधिकारिक टेस्ट मैच में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की है.

कुलदीप ने लिए 5 विकेट 

टीम इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है. जिसका दूसरा मैच शनिवार से शुरु हुआ. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ए बल्लेबाजी के लिए उतरी. टीम ने दूसरे दिन ऑल आउट होने तक 346 रन बनाए. इस दौरान भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए.

कुलदीप ने 27 ओवर की गेंदबाजी की. जिसमें 3.37 की इकॉनमी से रन देकर 5 विकेट लिए. एशिया कप से पहले कुलदीप की यह शानदार गेंदबाजी दिखाती है कि वह एशिया कप में अपनी फिरकी का जादू चलाने के लिए तैयार हैं.

अंतिम दो टेस्ट के लिए टीम से हुए बाहर 

वनडे और टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने के बाद कुलदीप का चयन टेस्ट सीरीज के लिए भी हुआ था. इस दौरान उन्हें सिर्फ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट में ही मौका मिला.

इस मैच में कुलदीप एक भी विकेट नहीं ले पाए. इसके बाद अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में बदलाव करते हुए मुरली विजय के साथ कुलदीप यादव को भी टीम से बाहर कर दिया गया था.

इंग्लैंड में पांच मैचों में लिए 17 विकेट 

इंग्लैंड में वनडे और टी-20 सीरीज के पांच मैचों के दौरान कुलदीप ने 17 विकेट चटकाए. एक टी-20 में जहां कुलदीप ने 5 विकेट लिए थे, तो वहीं वनडे में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी आया.

वनडे सीरीज के पहले मैच में ही कुलदीप ने 10 ओवर की गेंदबाजी में महज 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे. इस तरह कुलदीप गेंदबाजी में काफी अच्छा कर रहे हैं, जिसका फायदा भारतीय टीम को एशिया कप में मिल सकता है.

The post विराट ने दिखाया था बाहर का रास्ता, अब ऑस्ट्रेलिया को कुलदीप यादव ने घुटने टेकने पर किया मजबूर appeared first on SportzWiki Hindi.