इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में आज भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ने जा रहा है । मैच शाम पांच बजे शुरू होगा। जो एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारत के कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा की अगुवाई में खेला जाएगा । क्योंकि इस बार विराट कोहली को आराम दिया गया है। लेकिन कोहली के इस टूर्नामेंट से दूर रहने को लेकर काफी बयानबाजी भी हो रही है ।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज के मामा यूपी के इटावा में रहते हैं। भारत-पाकिस्तान मैच से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो भारत को इस मैच में जीतते हुए देखना चाहते हैं हालांकि उनकी इच्छा ये भी है कि उनका भांजा अपनी टीम के लिए शतक लगाए। कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में बाबू महबूब हसन, सरफराज के मामा हैं। उन्होंने कहा कि वो भारत को ही हर बार जीतते देखना चाहते हैं लेकिन अपने भांजे को शतक लगाते हुए भी देखना अच्छा लगता है।
उनकी इच्छा है कि क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद सरफराज भी इमरान खान की तरह प्रधानमंत्री बने। मामा महबूब बताते हैं कि सरफराज बचपन में खाली समय में गेंद को रस्सी में बांध कर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस किया करते थे। क्रिकेट के प्रति उसके जनून ने ही आज उसे पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया है।
पाकिस्तान के खिलाफ ये हो सकती है रोहित शर्मा की प्लेयिंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, केएल राहुल, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार/खलील अहमद
Herald