भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत से भारतीय प्रशंसकों को बहुत ज्यादा उम्मीदें है. उन्हें एमएस धोनी का उतराधिकारी माना जाता है.
यह बात तो निश्चित है, कि ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट के भविष्य है, लेकिन वह अपने 3 मैच व 5 टेस्ट पारियों के इस छोटे से क्रिकेट करियर में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना चुके है. जिसे देखने के बाद आप भी काफी दुखी होंगे.
3 टेस्ट मैच में दो बार दे चुके है 25 से ज्यादा बाई रन

ऋषभ पंत टेस्ट सीरीज के दौरान कुछ खास विकेटकीपिंग नहीं कर पा रहे है और इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि वह अपने 3 टेस्ट मैच के छोटे से क्रिकेट करियर में 25 या उससे ज्यादा रन दो बार दे चुके है.
एक विकेटकीपर के लिए यह बहुत शर्मनाक बात है, कि बाई के रूप में 25 रन दे रहा है. ऋषभ पंत ने अभी ज्यादा टेस्ट मैच भी नहीं खेले है ऐसे में उनका यह रिकॉर्ड और ज्यादा शर्मनाक है.
तीन बार 25 से ज्यादा बाई देने का रिकॉर्ड मैट प्रायर के नाम

बता दें, कि 25 या उससे ज्यादा बाई के रूप में रन देने के मामले में पहले नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर आते है. मैट प्रायर ने अपने 79 टेस्ट मैचों के क्रिकेट करियर में कुल 3 बार 25 या उससे ज्यादा रन बाई के रूप में दिए थे. हालाँकि, मैट प्रायर के मैचों के हिसाब से उनका यह रिकॉर्ड उतना भी ज्यादा खराब नहीं है. जितना ऋषभ पंत के लिहाज से है.
प्रतिशत के मामले में प्रायर से भी काफी आगे निकलेंगे पंत

25 या उससे ज्यादा बाई के रूप में रन देने के मामले में अगर प्रतिशत की बात करेंगे, तो ऋषभ पंत का नाम मैट प्रायर से भी बहुत आगे हो जायेगा. ऋषभ पंत अबतक अपने इस छोटे से टेस्ट करियर में कुल 53 रन बाई के रूप में दे चुके है.
आपकों यह भी बता दें, कि 25 या उससे ज्यादा बाई रन, दो बार इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर गॉडफ्री इवंस ने भी दिए हुए है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए कुल 91 टेस्ट मैच खेले हुए है.
The post तीन मैच के टेस्ट करियर में ही ऋषभ पंत ने बना डाला है ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड, जिससे हर कोई रहना चाहेगा दूर appeared first on SportzWiki Hindi.