Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण भारतीय टेस्ट टीम से शिखर धवन की होगी छुट्टी!

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की शृंखला के लिए आज भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय चयनकर्ता जब टीम चयन के लिए बैठक करेंगे तो उनके सामने सबसे बड़ा सवाल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम में चुने जाने को लेकर होगा।

ये समय ही बनाएगा कि इन दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शिखर धवन को शामिल किया जाएगा या नहीं। शिखर धवन के सामने सबसे बड़ी समस्या मुश्किल हालात में खराब तकनीक की ही है। यहीं कारण है कि वो हाल में इंग्लैंड में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से कमाल दिखाने में असफल रहे थे।

सपाट पिचों पर तो शिखर धवन शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन तेज गति से गेंद स्विंग या सीम लेती है तो उन्हें बल्लेबाजी में संघर्ष करना पड़ता है। दुबई में चल रहे एशिया कप में उन्होंने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सपाट पिचों पर एक खरतनाक बल्लेबाज हैं।

वहीं तेज गति से गेंद स्विंग या सीम लेती है तो उनकी तकनीक पर सवाल खड़े होने लगते हैं। यहीं कारण है कि वह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ शृंखला की आठ पारियों में वह एक भी अर्धशतक जडऩे में असफल रहे थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली शृंखला को कंगारू टीम के खिलाफ शृंखला का पूर्वाभ्यास बताया जा रहा है। इसके तहत भारतीय चयनकर्ता चार अक्टूबर से शुरू होने वाली इस दो मैचों की टेस्ट शृंखला में उन सभी खिलाडिय़ों को मौका देना चाहेंगे जिन्हें वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अहम मान रहे हैं।

शिखर धवन के अलावा चयनकर्ताओं की नजर इशांत शर्मा तथा रविचंद्रन अश्विन की फिटनेस पर होगी।हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज टीम का चयन तो हो सकता है लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा के लिए एशिया कप के फाइनल दिन तक इंतजार करना पड़ेगा।