भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां की वजह से मोहम्मद शमी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हसीन जहां मोहम्मद शमी पर किसी और महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाने के बाद अलग हो गयी थीं.
गौरतलब है कि आईपीएल शुरु होने से पहले हसीन जहां ने शमी पर किसी दूसरी महिला के साथ संबंध होने के गंभीर आरोप लगाया थे. इसके सुबूत के तौर पर उन्होंने कुछ व्हाट्सएप पर चैट के स्क्रीन शॉट और रिकॉर्डिंग भी पेश की थी. इस विवाद के बाद दोनों अलग हो गए थे. वहीं अब फिर से शमी के लिए मुश्किलें बढती नजर आ रही हैं.
अलीपुर कोर्ट में पेश नहीं हुए शमी
शमी और हसीन जहां के बीच जब विवाद हुआ था तो हसीन जहां ने अलीपुर कोर्ट में शमी के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसके साथ ही उन्होंने 10 लाख रुपए हर महीने गुजारा भत्ता देने के लिए भी कहा था. मगर कोर्ट ने इस पर ध्यान न देती हुए बेटी की देखभाल के लिए शमी को हर माह 80 हज़ार रूपये हसीन जहां को देने के निर्देश दिए थे.

इसके बाद हसीन जहां ने एक और केस शमी पर अलीपुर कोर्ट में ये आरोप लगाते हुए दर्ज कराया कि शमी द्वारा उन्हें जो चेक मिला वह बाउंस हो गया. इसी मामले की सुनवाई गुरुवार को अलीपुर कोर्ट में हुई.
जिसमें मोहम्मद शमी को पेश होना था. मगर वह पेश नहीं हुए. शमी के वकील ने कुछ कारणों को शमी के मौजूद ना हो पाने की वजह बतायी है. अब अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी. अगर शमी इस दौरान भी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है. शमी अभी हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के बाद वापस भारत लौटे हैं.
यह भी पढ़ें – विश्वकप शेड्यूल एशिया कप-2018
The post हसीन जहां की वजह से मोहम्मद शमी फिर पड़ सकते बड़ी मुसीबत में, हो सकती हैं सख्त कार्यवाही appeared first on SportzWiki Hindi.