इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की करारी हार तो हुई लेकिन इस हार के बीच कई ऐसी बाते भी सामने आयी जिससे भारत के भविष्य के क्रिकेट को लेकर एक राहत भी मिली। भारतीय टीम का इंग्लैंड में प्रदर्शन वैसे तो याद करने जैसा नहीं है, लेकिन युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन सबके बीच एक उम्मीद की किरण नजर आए।

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर बल्लेबाजी से किया प्रभावित
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में फ्लॉप रहने के बाद टीम मैनेजमेंट ने दिनेश कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखाकर 20 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में जगह दी। इसके बाद पंत पहले दो टेस्ट मैच में तो कुछ खास नहीं कर सके लेकिन ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ अपने आपको साबित किया।

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पंत की विकेटकीपिंग को लेकर चिंतित
ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में तो जबरदस्त आत्मविश्वास दिखाया लेकिन विकेट के पीछे उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रह सका। हालांकि उन्होनें पहली ही पारी में 5 कैच जरूर लिए लेकिन इसके अलावा उनके विकेट के पीछे कई गलतियां हुई। और इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी माना कि पंत एक बेहतर बल्लेबाज हैं लेकिन विकेटकीपिंग में सुधार की जरूरत है।

ऋषभ पंत की बल्लेबाजी नहीं लेकिन विकेटकीपिंग से हैं चिंतित
एमएसके प्रसाद ने कहा कि “ऋषभ ने पिछले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह बल्लेबाजी की उससे मैं बहुत ही खुश हूं।बल्कि हमें तो उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर भी कोई शक नहीं था, लेकिन मेरी चिंता सिर्फ उनकी विकेटकीपिंग को लेकर है। “

पंत को विकेटकीपिंग में है सुधार की जरूरत
“अब तो उन्हें(पंत) तीन टेस्ट मैचों की अनुभव हो गया है, उन्हें उन क्षेत्रों में ध्यान लगाना चाहिए जिसमें सुधार की जरूरत है। हम उन्हें कुछ समय के लिए विकेटकीपिंग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में अभ्यास कराने की भी कोशिश करेंगे। ऋषभ के अलावा हमने भविष्य के लिए कुछ विकेटकीपरों को तलाशा है जिन्हें विशेषज्ञ कोच के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग दिए जाने की जरूरत है। मैं उम्मीद करता हूं कि ऋषभ भारतीय टीम की लंबे समय तक सेवा करें।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड दौरे पर ऋषभ पंत के शतकीय पारी से भी खुश नहीं हैं एमएसके प्रसाद, पंत को दिया ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.