Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे से पहले श्रीलंका बोर्ड ने मैथ्यूज को हटाकर इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान

इंटरनेट डेस्क। इस समय एशिया कप का आयोजन दुबई में हो रहा है। एशिया कप में इस बार भारत और पाकिस्तान की टीम प्रबल दावेदार है। लेकिन टीम इंडिया इस समय एशिया कप की मजबूत दावेदार है। क्योंकि टीम इंडिया ने अभी तक इस एशिया कप में एक भी मैच नहीं हारा है।

वहीं, श्रीलंका टीम का प्रदर्शन इस एशिया कप में काफी कमजोर रहा। जिसके कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एंजेलो मैथ्यूज को उनकी खराब कप्तानी के कारण आगामी इंग्लैंड दौरे से कप्तानी से हटा दिया है। एंजेलो मैथ्यूज की जगह टीम की कमान अब इंग्लैंड दौरे पर दिनेश चांडीमल को सौंपी गई है।

इसके साथ ही कप्तानी से हटाए जाने पर एंजेलो मैथ्यूज बोर्ड के इस फैसले से काफी नाराज है। बोर्ड के इस फैसले से नाराज होकर मैथ्यूज ने वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट से संन्यास लेने की धमकी दी है। इसके साथ ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि उसने मैथ्यूज से वनडे और टी20 टीमों के कप्तान पद से त्यागपत्र देने के लिए कहा था ताकि चांदीमल के लिए रास्ता साफ हो सके। बोर्ड ने बयान में कहा, ; चयनकर्ताओं ने मैथ्यूज से तुरंत प्रभाव से कप्तान पद छोड़ने का आग्रह किया था।' खैर, बोर्ड ने अपने बयान में यह नहीं बताया गया है कि किस कारण से एंजेलो मैथ्यूज को पद से हटाया गया है। एशिया कप में श्रीलंका टीम को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के विरूद्ध हार का सामना करना पड़ा। इन हार के साथ ही लंका टीम एशिया कप से बाहर हो गई। दिनेश चांडीमल वनडे व टी20 से पहले टेस्ट की कप्तानी करते नजर आते है और अब तीनों प्रारूम में टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। इंग्लैंड दस अक्तूबर से होने वाले श्रीलंका दौरे में पांच वनडे, एक टी20 और तीन टेस्ट मैच खेलेगा।