Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिताली राज ने बनाया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी भारतीय कप्तान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर है. जहां मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच खेला गया. इस मैच में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने इस दौरान एक विश्व रिकॉर्ड बनाया.

ऐसा करने वाली बनी पहली महिला क्रिकेट कप्तान

श्रीलंका के गॉल में हुए मैच में जब मिताली राज एक कप्तान के तौर मैदान पर उतरी तो उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. मिताली अब महिला क्रिकेट में वनडे अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच की कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बन गयी हैं.

mithali raj

मिताली ने श्रीलंका के खिलाफ 118वें इंटरनेशनल वनडे मैच में कप्तानी की. मिताली से पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की पूर्व कप्तान के नाम था. इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड के नाम 117 वनडे मैच में कप्तानी का रिकॉर्ड था. जिसे अब मिताली ने तोड़ते हुए रिकॉर्ड को अपने किया है. इस रिकॉर्ड की जानकारी आईसीसी ने एक ट्वीट कर दी.

2003 में की थी पहली बार कप्तानी

मिताली ने पहली बार 2003-04 में भारतीय टीम की कमान संभाली थी. मिताली की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कई ऊँचाइयों को छुआ है. उन्होंने अपनी शानदार कप्तानी से साल 2005 और 2017 में टीम को दो विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया था.

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज 

मिताली राज क्रिकेट की एक बड़ी बल्लेबाज हैं. वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज हैं. मिताली 195 वनडे मैचों में 50.18 की औसत से 6373 रन बना चुकी है. जिसमें उन्होंने 6 शतक और 50 अर्द्धशतक लगाए.

इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 114 रन रहा है. वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड में भी उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड को पीछे कर अपने नाम किया था.

The post मिताली राज ने बनाया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी भारतीय कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.