भारत ने शुक्रवार को एशिया कप के फाइनल में 3 विकेट से जीत दर्ज कर ख़िताब अपने नाम किया. एशिया कप में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा ने खिताबी जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी को आदर्श बताया है.
कहा धोनी से हम सभी सीख रहे

भारतीय टीम ने एशिया कप में फाइनल सहित 6 मैच खेले. जिसमें पांच में जीत दर्ज की जबकि एक मैच अफगनिस्तान के खिलाफ टाई रहा. खिताबी जीत के बाद जब रोहित शर्मा पूछा गया कि धोनी की कप्तानी से उनकी कप्तानी कितनी प्रभावित है. इस पर रोहित का कहना था कि वह धोनी से सीखते रहते हैं.
रोहित ने कहा ”हम हमेशा धौनी भाई से सीखते रहते हैं, क्योंकि वो एक शानदार कप्तान रहे हैं. मैंने उन्हें काफी सालों तक कप्तानी करते देखा है. वे ऐसे हालात में शांत रहते हैं और नतीजे पर आने से पहले सोचते हैं. उनके नेतृत्व में काफी साल खेला है. वे हमेशा अपनी राय देते हैं, चाहे कैसी भी स्थिति हो.”
जब दो साल बाद धोनी ने की भारतीय टीम की कप्तानी
इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा और उप-कप्तान शिखर धवन दोनों ही अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरे थे. जिसके चलते धोनी ने टीम की कप्तानी संभाली. धोनी लगभग दो साल बाद भारतीय टीम की कप्तानी करते नज़र आए थे.

इस दौरान एमएस धोनी ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अफगानिस्तान के खिलाफ उनका बतौर कप्तान 200वां वनडे मैच था. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय कप्तान हैं. जबकि दुनिया के वे तीसरे कप्तान बन गए हैं.
धोनी से पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग हैं. रिकी पोनिंग 230 वनडे बतौर कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले. जबकि न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने 218 वनडे मैचों में कप्तानी की थी.
The post एशिया कप जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को दिया शानदार कप्तानी का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.