Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चैम्पियंस लीग : पजानिक की बदौलत जीता जुवेंतस, रोनाल्डो को रेड कार्ड

वालेंसिया| मिरालेम पजानिक की बदौलत जुवेंतस ने चैम्पियंस लीग में खेले गए मैच में वालेंसिया को 2-0 से मात दी।बुधवार देर रात खेले गए इस मैच में स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को रेड कार्ड दिखाया गया।
इस मैच में वालेंसिया के डिफेंडर जेसन मुरिलो के साथ भिड़ने के लिए रोनाल्डो को रेड कार्ड दिखाया गया। 29वें मिनट में ही उन्हें मैदान से वापस भेज दिया गया। ऐसे में मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ होने वाले अगले मैच में रोनाल्डो के जुवेंतस के लिए खेलने पर संशय जताया जा रहा है।

पजानिक ने इस मैच में जुवेंतस के लिए पेनाल्टी पर ही दो गोल किए और इसकी बदौलत इटली के क्लब ने वालेंसिया को उसी के घर में 2-0 से मात दी।

The post चैम्पियंस लीग : पजानिक की बदौलत जीता जुवेंतस, रोनाल्डो को रेड कार्ड appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.