खेल डेस्क। यूएई में 15 सितंबर से एशिया कप टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारत और श्रीलंका ने अपनी-अपनी टीमों का एलान कर दिया हैं। इसके बाद अब पाकिस्तान ने भी अपनी टीम का एलान कर दिया हैं। पाकिस्तान टीम सेलक्शन मे अंडर 19 में जबर्दस्त गेंदबाजी करने वाले शाहीद शाह अफरीदी को भी जगह दी गई हैं। एशिया चैंपियन बनने के लिए पाकिस्तान टीम में 6 तेज गेंदबाजों को सिलेक्शन किया गया हैं।
पाकिसतन टीम में अंडर 19 स्टार शाहीद शाह अफरीदी के अलावा मोहम्मद आमिर, जुनैद खान, फहीम अशरफ, हसन अली जैसे तेज गेंदबाज भी शामिल किये गए हैं। वही बात करें बल्लेबाजी कि, तो उसमें विस्फोटक ओपनर फखर जमान को जगह दी गई हैं। याद दिला दे, फखर ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। फखर के अलावा पाकिस्तान टीम में इमाम उल हक, बाबर आजम जैसे खतरनाक बल्लेबाज भी शामिल हैं।
इन इंग्लिश खिलाड़ियों में है एलिस्टर कुक के कद तक पहुंचने का दमखम
एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम में ऑलराउंडर शोएब मलिक को जगह दी गई हैं। शोएब मलिक टीम में बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी की कमान भी संभालेंगे। शोएब मलिक पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, जिनकी उपस्तिथि का फायदा युवा खिलाड़ियों को मिलेगा। अब बात स्पिन अटैक की, तो टीम में स्पिन की जिम्मेदारी सँभालने के लिए शादाब खान और मोहम्मद नवाज को टीम में शामिल किया गया हैं। ये दोनों अपनी फिरकी का जादू दिखाएंगे।
विराट ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ हमें ये कला सीखने की हैं जरुरत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम: फखर जमान, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, आसिफ अली, हारिस सोहेल, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद आमिर, जुनैद खान, उस्मान शेनवारी और शाहीन शाह अफरीदी.
Herald