Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अभद्र इशारे की वजह से बैन होने से बचे विराट ने कहा ‘माफ़ कर दीजिए मुझे बैन मत कीजिए’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब कोई सीरीज होती है तो कोई ना कोई विवाद जरुर सामने आता है. एक ऐसा ही विवाद विराट कोहली से जुड़ा हुआ है. 2011-12 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी थी तो एक टेस्ट मैच के दौरान विराट दर्शकों को अभद्र इशारा करने के चक्कर में विवाद में घिर गए थे. विराट ने इसे याद करते हुए बताया है कि उन्हें इसके लिए माफ़ी मांगनी पड़ गयी थी.

उस विवाद पर बोले विराट 

क्रिकेट मंथली से बातचीत के दौरान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के उस विवाद के बारे में बताते हुए कहा ”मुझे याद है कि सिडनी में जब एक बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे, तो मैंने उन्हें मैंने अपनी मिडिल फिंगर दिखाई थी. अगले दिन मैच रेफरी ने मुझे अपने रूम में बुलाया.”

”मैं सोच रहा था कि क्या हो गया ? उन्होंने यह कहते हुए मेरी ओर न्यूज़पेपर फेंका कि कल क्या हुआ था बाउंड्री पर ?. पेपर के फ्रंट पेज पर ऊँगली दिखाते हुए मेरी फोटो छपी थी. मैंने कहा मुझे माफ़ कर दीजिए, कृपा कर मुझे बैन मत कीजिए. इसके बाद मैं वहां से चला गया. वह एक अच्छे व्यक्ति थे. वह जानते थे कि मैं युवा हूं और ऐसी चीज़ें हो जाती हैं.”

आगे कोहली ने कहा ”मैं सच में बहुत हँसता हूं कि जब मैं युवा था तो क्या किया था मैंने. लेकिन मुझे गर्व है. मैं अपने रास्ते को बदल नहीं सकता. मैं हमेशा वहीं बनने की कोशिश करता हूं जो मैं हूं. मेरे कोच राजकुमार शर्मा हमेशा बाहर से चीज़ों को देखा करते. मेरे परिवार के बाद वह मुझे सबसे ज्यादा समझते थे. क्योंकि मैं उनसे पिछले काफी सालों से घुलामिला था.जब भी उन्हें महसूस होता. मैं सही रास्ते पर नहीं हूं वह मुझे बताते.”

वहीं कोहली अब इस पर ध्यान दे रहे हैं कि कोई दूसरा युवा खिलाड़ी उनकी तरह गलती ना करे. कोहली ने कहा ”दूसरे युवा खिलाड़ी वह गलती ना करें जो मैंने उनकी उम्र में की थी इस पर मैं ध्यान रखता हूं. अगर मैं किसी को ऐसी गलती करते हुए देखता हूं और मैं उन्हें सही नहीं कर सका तो यह मेरी असफलता होगी.”

The post अभद्र इशारे की वजह से बैन होने से बचे विराट ने कहा ‘माफ़ कर दीजिए मुझे बैन मत कीजिए’ appeared first on SportzWiki Hindi.