Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप – अलीरेजा को हराकर अभिमन्यु पदक की दौड़ में

ब्जे ,टर्की 
 में चल रही विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के राउंड 9 मे भारतीय ग्रांड मास्टर अभिमन्यु पौराणिक नें प्रतियोगिता में अपनी छठी जीत दर्ज करते हुए खिताब के दावेदार में शुमार ईरान के अलीरेजा फिरौजा को पराजित करते हुए ना सिर्फ एक और उलटफेर किया बल्कि अब वह पदक की दौड़ में शामिल भारत की एकमात्र उम्मीद भी है । सिसिलियन मार्कोज़ी बाइंड ओपनिंग में अभिमन्यु के वजीर के हिस्से से आक्रमण को अलीरेजा नहीं समझ सके और अभिमन्यु नें अपना लगातार दूसरा मैच अपनी ओपनिंग की गहरी समझ के चलते अपने नाम कर लिया । अब अभिमन्यु भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे 7 अंक पर खेल रहे है और एक और जीत उनका रजत या कांस्य पदक तय कर सकती है ।  भारत के अन्य परिणामो में दिन अच्छा साबित नहीं हुआ और कार्तिक वेंकटरमन (6)की रूस के वोवोलीन मेक्सिम के हाथो हार नें तो उनके पदक की उम्मीद लगभग समाप्त कर दी तो वापसी की कोशिशों में लगे शीर्ष भारतीय मुरली कार्तिकेयन(5.5) को रोमानिया के डेविड गवरलिसकुए के हाथो हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गए । हर्षा भारतकोठी (5) , सुनील नारायणन (5.5)और अरविंद चितांबरम (5) के ड्रॉ खेलने से उनकी पदक की उम्मीद भी लगभग समाप्त हो गयी । महिला खिलाड़ियों में सिर्फ भारत की वार्षिनी वी अगर लगातार दो मैच जीती तो पदक की उम्मीद बना सकती है वरना फिलहाल तो भारतीय चुनौती समाप्त नजर आ रही है ।