Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेल: भारत को मुक्केबाजी और ब्रिज में मिले स्वर्ण पदक

खेल डेस्क। भारत को 18वें एशियाई खेलों मेें शनिवार को दो स्वर्ण पदक मिले हैं। इस दिन भारत को एक स्वर्ण पदक मुक्केबाजी में तो दूसरा ब्रिज में मिला है। मुक्केबाजी का स्वर्ण पदक भारत को अमित पांघल (49 किग्रा) ने और ब्रिज प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने पुरुषों की युगल स्पर्धा में दिलाया है।

एशिया कप में नहीं खेलेंगे विराट, राजस्थान का ये गेंदबाज हुआ टीम में शामिल

भारतीय मुक्केबाज अमित पांघल (49 किग्रा) ने अपने पहले ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। इस भारतीय मुक्केबाज ने ओलंपिक और एशियाई चैंपियन हसनब्वाय दुसमातोव को शिकस्त दी। इसके साथ ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले वह भारत के आठवें मुक्केबाज बने है।

यूएस ओपन: जीत के लिए राफेल नडाल ने बहाया पसीना

18वें एशियाई खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले अमित एकमात्र भारतीय मुक्केबाज थे। इस भारतीय मुक्केबाज ने स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार दुसमातोव को 3-2 से शिकस्त स्वर्णिम सफलता हासिल की। इसके साथ ही अमित ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में उज्बेकिस्तान के हसनब्वाय दुसमातोव से मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।

यूएस ओपन: जीत के लिए राफेल नडाल ने बहाया पसीना

स्वर्ण पदक के मुकाबले में अमित ने अपने तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। अमित पांघल का यह करियर में सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले वर्ष एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल करना था।

EngvInd : ऋषभ पंत ने चौ​थे टेस्ट मैच में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इन भारतीयों के नाम भी दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

भारत की ओर से पुरुष मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक विजेंदर सिंह और विकास कृष्णन ग्वांग्जू एशियाई खेल 2010 में जीते थे। वहीं महिला वर्ग में 2014 के एशियाई खेलों में एमसी मैरी कॉम स्वर्णिम सफलता हासिल की थी। प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने पुरूषों की ब्रिज युगल स्पर्धा के फाइनल्स में 384 अंकों के साथ शीर्ष हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत पदक चीन के लिक्सिन यांग और गांग चेन ने अपने नाम किया।