Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड टेस्ट में विराट ब्रिगेड के लिए खेलेगा भारतीय टीम का ये जूनियर कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पृथ्वी शॉ को नॅशनल टीम में शामिल कर लिया गया हैं। पृथ्वी शॉ इस वक्त इंग्लैंड में हैं और भारतीय टेस्ट टीम की बेंच स्ट्रेंथ में शामिल हैं। पृथ्वी को केएल राहुल की जगह पांचवे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता हैं। यह टेस्ट मैच 7 सितंबर से ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। बता दे टेस्ट सीरीज में केएल राहुल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा हैं।

केएल राहुल ने 4 टेस्ट की 8 पारियों में सिर्फ 113 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 14.12 का रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा महज 36 रन ही रहा। कयास लगाए जा रहे हैं कि पांचवें टेस्ट में पृथ्वी शॉ को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता हैं। बात करे पृथ्वी शॉ की तो उन्होंने अपने अपने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में अबतक 56.72 की शानदार औसत से 1418 रन ठोके हैं। इसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी पृथ्वी शॉ ने इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए तीन शतक ठोके थे। पृथ्वी ने अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर 19 टीम को विश्वकप का ख़िताब जितवाया हैं। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। भारतीय क्रिकेट जगत में पृथ्वी की तुलना महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से की जाती रही हैं। पृथ्वी शॉ को 2018 इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी ने 1 करोड़ 20 लाख में खरीदा था।

इन्होंने अपने दूसरे ही मैच में संयुक्त रूप से सबसे कम 18 साल 169 दिनों की आयु में आईपीएल में अर्धशतक बनाया है। इससे पहले इतनी ही आयु में संजु सैमसन ने अर्धशतक बनाया था। उम्मीद की जा सकती हैं कि भारत के इस उभरते हुए बल्लेबाज को जल्द टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता हैं।



Herald