Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : रोहित शर्मा ने धोनी को नजरंदाज कर इन दो भारतीय खिलाड़ियों को बताया टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण

भारतीय टीम को एशिया कप में अपना पहला मुकाबला हांगकांग की टीम के साथ 18 सितंबर को खेलना हैं. बता दें, भारत की एशिया कप टीम में केदार जाधव और अम्बाती रायडू की लम्बे समय बाद टीम में वापसी हुई हैं.

इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हांगकांग के खिलाफ मैच से पहले इन दोनों ही खिलाडियों को भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी बताया हैं.

जाधव और रायडू की वापसी से हूं खुश 

रोहित शर्मा ने केदार जाधव और अम्बाती रायडू को भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी बताते हुए कहा, “केदार जाधव और अम्बाती रायडू हमारी टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं. उनका वापस आना टीम के लिए काफी अच्छा हैं. अब यह भी महत्वपूर्ण की वह हमारे लिए प्रदर्शन करे. मैं दोनों को ही टीम में वापस देखकर काफी खुशी महसूस कर रहा हूं. 

Ambati Rayudu and Kedar Jadhav are important members of the team. Them making a comeback is good for the team. It is important for us that they perform well. I am happy that they are back: Rohit Sharma, team India captain for #AsiaCup2018 pic.twitter.com/dK5RaTI1ES

 

रोहित ने आगे कहा, “मैंने पहले एक सीरीज में कप्तानी किया हुआ हैं और अब यह मेरे लिए एक बड़ा टूर्नामेंट हैं. मैं इस टूर्नामेंट के लिए काफी उत्साहित हूं. हाँ मैं थोड़ा सा नर्वस भी हूं, लेकिन मैं इसके लिए काफी उत्साहित भी हूं, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट हैं. हमारे टीम के सभी लड़को के साथ मैं काफी खेल चुका हूं, इसलिए मैं इन सभी को अच्छे से समझता हूं. यह एक कप्तान के लिए जरुरी भी हैं, कि वह अपने खिलाड़ियों को समझे. 

ऐसा रहा हैं जाधव और रायडू का भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन 

बता दें, कि मध्यक्रम के बल्लेबाज अम्बाती रायडू भारतीय टीम के लिए कुल 34 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 50.23 की शानदार औसत से 1055 रन भारतीय टीम के लिए बनाये हुए हैं. वह भारत के लिए 2 शतक व 6 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए 6 टी-20 मैचों में 42 रन बनाये हुए हैं.

वहीं केदार जाधव भारतीय टीम के लिए अबतक 40 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 39.90 की औसत से 798 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने 9 टी-20 मैचों में भारत के लिए 20.33 की औसत से 122 रन बनाये हुए हैं. केदार जाधव वनडे क्रिकेट में 16 विकेट भी हासिल कर चुके हैं.

The post एशिया कप : रोहित शर्मा ने धोनी को नजरंदाज कर इन दो भारतीय खिलाड़ियों को बताया टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण appeared first on SportzWiki Hindi.