स्पोर्ट्स डेस्क।इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज को इंग्लैंड ने 3-1 से अपने नाम कर ली है। इस सीरीज का 5वां और अंतिम मैच 7 सितंबर से खेला जाएगा। इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम के टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन अंतिम टेस्ट में ओली पोप और क्रिस वोक्स को भी शामिल किया गया है । इंग्लैंड ने भारत को साउथहम्पटन टेस्ट के चौथे दिन 60 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम किया है। इस सीरीज के दो मैच में भारत जीत के करीब जाकर मैच हार गया है ।
इस सीरीज के पहले मैच को 31 रन हार गया था। भारत ने इस सीरीज में अभी तक एक मैच ही जीत पाया है और भारत 5वें मैच को जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगा। लेकिन अंतिम मैच के साथ इंग्लैंड क्रिकेट दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज एलिस्टर कुक संन्यास भी लेंगे। एलिस्टर कुक ने इस सीरीज में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाये लेकिन कुक ने अपनी टीम के लिए शानदार पारियां खेली है । इस खिलाड़ी अपने टेस्ट करियर का आगाज भी भारत के साथ किया और समापन भी भारत के साथ मैच खेलकर करेंगे।
एलिस्टेयर कुक ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ कानपुर में 2006 में खेला था और अंतिम ओवल के मैदान में भारत के खिलाफ ही खेलेंगे। कुक विश्व के छठे सबसे सफल बल्लेबाज है और उन्होंने 160 टेस्ट मैचों में अभी तक 12254 रन बनाए हैं । कुक संन्यास घोषणा करते हुए कहा कि टीम इंडिया के खिलाफ ओवल टेस्ट मेरे कॅरियर का अन्तिम टेस्ट मैच होगा ।
टीम: जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम करन, केटॉन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल रशीद, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स।
Herald