Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का रविवार को होगा चयन, इस युवा खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिलना तय

मुबंई के 19 वर्षीय युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम इन दिनों भारतीय क्रिकेट में खूब चमक रहा है। पृथ्वी शॉ अपने हुनर से जबरदस्त प्रभावित कर रहे हैं। इस साल भारतीय अंडर-19 टीम को अपनी कप्तानी में विश्व कप का ताज दिलाने वाले इस युवा क्रिकेटर को हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय सीनियर टीम में चुना गया था। हालांकि पृथ्वी को डेब्यू का मौका नहीं मिल सका।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पृथ्वी शॉ को मिल सकता है डेब्यू का मौका

लेकिन वो समय जल्द ही आने वाला है जब पृथ्वी भारतीय सीनियर टीम की केप पहनते नजर आएंगे। भारतीय टीम अगले महीनें यानि अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी मेजबानी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान रविवार को किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीम के खिलाफ पृथ्वी शॉ को टीम में चुनने के साथ ही डेब्यू का भी मौका दिया जा सकता है।

शिखर धवन को रखा जा सकता है बाहर

इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान दो टेस्ट मैच के बाद ही सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को बाहर कर पृथ्वी शॉ को टीम में जगह दी गई थी। तो वहीं उस दौरे पर दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पूरी तरह से नाकाम रहे थे। हालांकि एशिया कप में सफेद गेंद की क्रिकेट में धवन का प्रदर्शन बेहतर रहा लेकिन टेस्ट क्रिकेट में लाल गेंद से वो प्रभाव नहीं छोड़ सके।

मिडिल ऑर्डर में सभी प्रमुख खिलाड़ी रह सकते हैं बरकरार

ऐसे में शिखर धवन को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रखकर पृथ्वी को चुना जाना तय है। तो वहीं टीम में बाकी बल्लेबाजों में नंबर-3 पर चेतेश्वर पुजारा, नंबर-4 पर विराट कोहली, नंबर-5 पर अजिंक्य रहाणे और नंबर-6 पर ऋषभ पंत का चुना जाना तय है। तो वहीं टीम में इंग्लैंड में प्रभावित करने वाले हनुमा विहारी को भी बरकरार रखा जा सकता है।

ईशांत शर्मा का खेलना संदिग्ध, आर अश्विन करेंगे वापसी

गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय टीम के स्पिन स्टार गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ ग्रोइंग इंजरी हो गई थी। लेकिन माना जा रहा है कि वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लौट आएंगे तो वहीं रविन्द्र जडेजा उनका साथ देंगे। साथ ही कुलदीप यादव की भी वापसी हो सकती है। तेज गेंदबाजों में इंशात शर्मा चोट के कारण नहीं खेलेंगे। लेकिन भुवी की वापसी होगी। तो बुमराह, शमी और उमेश बरकरार रहेंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें। 

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का रविवार को होगा चयन, इस युवा खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिलना तय appeared first on SportzWiki Hindi.