खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अन्तिम मैच शुक्रवार से द ओवल में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवा सकते हैं। इंग्लैंड दौरे के अन्तिम मैच में विराट कोहली पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का एक भारतीय रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
बिग बॉस के 12वें सीजन में ये भारतीय क्रिकेटर बिखेर सकता है अपने जलवे
उनके पास सीरीज के पांचवें मैच में इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ का भारतीय रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। राहुल द्रविड़ 2002 में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 602 रन बनाए थे। विराट कोहली इस दौरे के चार टेस्ट मैचों में 544 रन बना चुके हैं।
श्रीलंका के इस गेंदबाज की एक साल बाद एशिया कप में हुई वापसी, ये खिलाड़ी हुआ बाहर
विराट कोहली को राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान ध्वस्त करने के लिए अब केवल 59 रन और बनाने होंगे। जिस तरह विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं उनके लिए इस मुकाबले में ही द्रविड़ का रिकॉर्ड तोडऩे में ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। विराट कोहली इस सीरीज में 149, 103, 97, 51, 58 और 46 रन की पारियां खेल चुके हैं।
इस बॉलीवुड अभिनेत्री से अफेयर को लेकर रवि शास्त्री ने गुस्से में कही ये बात
विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट मैच में अपने छह हजार टेस्ट रन पूरे किए हैं। विराट कोहली के नाम अब 70 टेस्ट मैचों में 54.44 की औसत से 6098 रन दर्ज हैं। वह यह छह हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल करने वाले दसवें भारतीय बल्लेबाज बने हैं।
ये हैं दुनिया का एकमात्र गेंदबाज जिसने करियर में कभी नहीं डाली एक भी वाइड गेंद, जानिए
इससे पहले भारत की ओर से मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर (15921 रन), राहुल द्रविड़ (13625), सुनील गावस्कर (10122), वीवीएस लक्ष्मण (8781), विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (8503), सौरव गांगुली (7212), दिलीप वेंगसरकर (6868), मोहम्मद अजहरुद्दीन (6215) और गुंडप्पा विश्वनाथ (6080) टेस्ट क्रिकेट में छह हजार से अधिक रन बना चुके हैं।