Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी- तमिलनाडू की टीम का हुआ चयन, इस स्टार भारतीय खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

भारतीय क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने के लिए एक और मंच तैयार है। भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाले सबसे बड़े वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। अपने देश की  इस प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट के की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए तमिलनाडू ने चुनी अपनी टीम

अब जब टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख जैसे-जैसे पास आती जा रही है सभी राज्य क्रिकेट संघो के द्वारा अपनी-अपनी टीम का चयन होने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसी के तहत बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए तमिलनाडू की टीम का चयन कर लिया गया है। 2017 की चैंपियन टीम तमिलनाडू की टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

भारत के लिए खेल चुके स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर को बनाया कप्तान

भारतीय नेशनल टीम के लिए खेल चुके युवा स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर को तमिलनाडू की कप्तानी सौंपी गई हैं। तो वहीं इस टीम में बाबा बंधुओं के साथ ही अभिनव मुकुंद जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनके अलावा युवा खिलाड़ियों में तमिलनाडू क्रिकेट संघ ने वनडे टीम में शारून कुमार के रूप में नए चेहरे को मौका दिया है। शारून कुमार ने हाल ही में टीएनसीए की टूर्नामेंट में प्रभावित किया था।

मुरली विजय और दिनेश कार्तिक नहीं है टीम का हिस्सा

तमिलनाडू प्रीमियर लीग के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज सीवी अरूण को टीम में जगह मिली है तो वहीं दिनेश कार्तिक और मुरली विजय जैसे अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों की कमी जरूर खलेगी। दिनेश कार्तिक एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होने के कारण नहीं हैं तो वहीं मुरली विजय इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में एक्सेस की टीम से करार होने के कारण नहीं खेल रहे हैं।

20 सितंबर को है गुजरात के खिलाफ पहला मैच

आपको बता दें कि तमिलनाडू का पहला मैच 20 सितंबर को गुजरात से होने वाला है। तो वहीं तमिलनाडू के साथ उनके ग्रुप में बाकी टीमों में असम, हरियाणा, झारखंड़, सर्विसेज, त्रिपुरा, बंगाल, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर की टीमें शामिल हैं।

इस तरह से है पूरी टीम

विजय शंकर (कप्तान) अभिनव मुकुंद, बाबा अपराजित, बाबा इन्द्रजीत, एन जगदीशन(विकेटकीपर) , कौशिक गांधी,बी अनिरूद्ध, एम शाहरूख खान, एम मोहम्मद, साई किशोर, राहिल शाह, सीवी अरूण, टी नजराजन, के विग्नेश और शारून कुमार

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विजय हजारे ट्रॉफी- तमिलनाडू की टीम का हुआ चयन, इस स्टार भारतीय खिलाड़ी को मिली टीम की कमान appeared first on SportzWiki Hindi.