Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत का एकमात्र खिलाड़ी जिसने बिना कोई अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले जीत लिया था विश्वकप

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताएंगे, जिसने भारतीय टीम के लिए एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन फिर भी इस खिलाड़ी का नाम भारत के लिए विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों में लिया जाता है.

सुनील वाल्सन ने बिना अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जीता विश्व कप 

सुनील वाल्सन दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिसने बिना कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले विश्वकप जीत लिया. 1983 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे वाल्सन को एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वाल्सन को कपिल देव, रोजर बिन्नी और मदन लाल जैसे गेंदबाजों की वजह से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.

हालाँकि, उनके टीम की प्लेइंग इलेवन में ना खेलने के बावजूद भारत ने 1983 का विश्व कप जीत लिया था और आज उनका नाम भारत के लिए विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों में शामिल है.

प्रथम श्रेणी क्रिकेट का रहे हैं बड़ा नाम 

सुनील वाल्सन भारत के घरेलू क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम रहे है और इस बात का पता इसे ही चलता है, कि उन्होंने कुल 75 प्रथम श्रेणी मैच खेले हुए है.

बाएं हाथ के माध्यम गति के तेज गेंदबाज सुनील वाल्सन ने दिल्ली और रेलवे की टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है. उन्होंने कुल 75 प्रथम श्रेणी मैचों में 25.75 की बेहतरीन औसत से 212 विकेट लिए हुए है. वहीं उन्होंने 22 लिस्ट ए के मैचों में 23 विकेट हासिल किये हुए है.

नहीं मिला कभी भारत की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका 

उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट के बेहतरीन रिकॉर्ड को देखने के बावजूद चयनकर्ताओं ने काफी समय तक उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं दिया था.

जब उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला, तो उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा सका था. उनका नाम ऐसे बदनसीब क्रिकेटरों में शामिल हो गया है, जिन्हें भारत के ड्रेसिंग रूम में तो जाने का मौका मिला, लेकिन भारत की टीम से खेलने का मौका नहीं मिला.

The post भारत का एकमात्र खिलाड़ी जिसने बिना कोई अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले जीत लिया था विश्वकप appeared first on SportzWiki Hindi.