Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले अब इस टीम को कोचिंग देते हुए आयेंगे नजर !

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से हुए मतभेद के बाद अनिल कुंबले ने जून साल 2017 में अपने कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया था. इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले एक बार फिर अपने कोचिंग का ज्ञान देते हुए नजर आ सकते है.

दिल्ली डेयरडेविल्स के बन सकते है मेंटोर 

पुणे मिरर पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल कुंबले आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटोर बन सकते है. बता दें, कि कुंबले के मेंटोर बनने के संकेत खुद टीम के को ओनर किरण कुमार गाँधी ने दिए है. किरण कुमार गाँधी जीएमआर ग्रुप के चेयरमैन भी है.

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम आईपीएल 2018 में सबसे निचले पायदान पर रही थी, इसलिए किरण कुमार गाँधी ने टीम के मैनेजमेंट में बड़े बदलाव करने के संकेत दिए है.

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के को ओनर जेएसडब्ल्यू के प्रमुख पार्थ जिंदल ने भी अपने एक बयान में इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है, की दिल्ली डेयरडेविल्स भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के साथ बातचीत कर रही हैं. हालांकि, अबतक सिर्फ बातचीत ही चल रही है. अभी पूरी तरीके से कुछ भी पक्का नहीं हुआ है.

रिकी पोंटिंग बने रहेंगे मुख्य कोच 

बता दें, कि साथ ही जेएसडब्ल्यू के प्रमुख पार्थ जिंदल ने यह भी अपने बयान में कहा है, कि रिकी पोंटिंग अगले साल भी मुख्य कोच के पद पर बरक़रार रहेंगे.

अनिल कुंबले को भी टीम के मैनेजमेंट में बतौर सलहाकर जोड़ा जायेगा. हालाँकि, रिकी पोंटिंग की कोचिंग में दिल्ली पिछले साल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन रिकी पोंटिंग अपनी कोचिंग में मुंबई इंडियंस की टीम को साल 2015 में चैंपियन बना चुके है.

गांगुली ने दी है कुंबले को मेंटोर बनाने की सलाह 

बता दें, कि जेएसडब्ल्यू के प्रमुख पार्थ जिंदल सौरव गांगुली के एक बहुत अच्छे दोस्त है और सौरव गांगुली ने ही उन्हें कुंबले को टीम का मेंटोर बनाने की सलाह दी है. बता दें, कि सौरव गांगुली की सलाह से ही साल 2016 में अनिल कुंबले भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे.

 

The post भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले अब इस टीम को कोचिंग देते हुए आयेंगे नजर ! appeared first on SportzWiki Hindi.