Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के एशिया कप से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर छाई ये खूबसूरत लड़की, लोग कर रहे अजीबोगरीब कमेंट

एशिया कप-2018 के विजेता की बड़ी दावेदार मानी जाने वाली पाकिस्तान टीम बांग्लादेश से मिली हार के बाद फाइनल में नहीं पहुंच सकी. सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में उसे बांग्लादेश से 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान टीम जीत के लिए 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 202 रन ही बना सकी.

बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुश्फिकुर रहीम(99) और मोहम्मद मिथुन(60) की पारी की मदद से 239 रन बनाए थे. जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम ने इमाम उल हक़ की 83 रनों की पारी की मदद से 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 202 रन बनाए. बांग्लादेश ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. अब उसका मुकाबला भारत से फाइनल में होगा.

‘कैमरामैन पाकिस्तान से बेहतर खेल रहा’

‘कैमरामैन पाकिस्तान से बेहतर खेल रहा है’ दरसल ये हम नहीं कह रहे बल्कि पाकिस्तानी प्रशंसक और सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं. भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान स्टेडियम में एक खूबसूरत पाकिस्तानी प्रशंसक को देखा गया. कैमरामैन का कैमरा बार-बार इस ब्यूटीफुल गर्ल की ओर जा रहा था.

मैच में जब पाकिस्तान टीम को हार मिली थी, तो इस ब्यूटीफुल गर्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. साथ ही लिखा गया कि कैमरामैन पाकिस्तान से बेहतर खेला.

अब बांग्लादेश से मिली हार के बाद एक फिर पाकिस्तान टीम के साथ वह ब्यूटीफुल गर्ल भी ट्रोल हो रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस खूबसूरत पाकिस्तानी फैन की तस्वीरें शेयर कर लिख रहे हैं कि एशिया कप 2018 में पाकिस्तानी टीम का सिर्फ यही योगदान रहा है.

वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस लड़की को पनौती कहा जा रहा था कि ये लड़की टीम को सपोर्ट करती है वह हार जाती है. बताओ अब पाकिस्तान कैसे हार गयी. इसलिए ये लड़की नहीं पूरी पाकिस्तान टीम पनौती है.

भारत के साथ इसी एशिया कप के दूसरे मैच में जब पाकिस्तान टीम 9 विकेट से हार गयी थी. तब भी एक दूसरी महिला फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

सोशल मीडिया पर फैन्स ये भी कह रहे हैं कि वह इस खूबसूरत प्रशंसक को भारत और बांग्लादेश मैच के दौरान भी देखना चाहते हैं. फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

The post पाकिस्तान के एशिया कप से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर छाई ये खूबसूरत लड़की, लोग कर रहे अजीबोगरीब कमेंट appeared first on SportzWiki Hindi.